एक्सप्लोरर

Exclusive: अखिलेश के सीएम पद के ऑफर पर दिया जवाब! एबीपी न्यूज से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने खोले कई राज

केशव प्रसाद मौर्य़ा ने अखिलेश यादव के सीएम बनने के ऑफर से लेकर बीजेपी में सीएम नहीं बन पाने की कसक से जुड़े हर सवाल का बड़ी ही बेबाकी के साथ जवाब दिया.

UP Deputy CM Exclusive: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) को सीएम बनाने के ऑफर के बाद अचानक से यूपी की सियासत में अटकलें शुरू हो गईं थी. सीएम योगी के साथ समन्वय न बैठ पाने की खबरें छनकर यूपी सचिवालय के गलियारों से बाहर निकलकर मीडिया की सुर्खियों में आती रहती हैं.  ऐसे में सवाल उठने लगते हैं कि क्या मौर्या के मन में सीएम बनने की महात्वाकांक्षा है और क्या उसके पूरे नहीं होने पाने का दर्द अभी भी रह-रहकर उठता रहता है?

अखिलेश के ऑफर पर क्या बोले मौर्य?
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के ऑपर को ठुकराते हुए कहा कि मैं उनके ऑफर को रिजेक्ट करता हूं. केर-बेर का साथ नहीं हो सकता है. वह पहले अपने विधायक बचा लें. बीजेपी शरीफों की पार्टी है. हमें अपनी पार्टी में गुंडे नहीं चाहिए.  

2017 में सीएम नहीं बन पाने का दर्द है?
मौर्य़ा ने कहा कि सीएम बनाना नहीं बनाना ये सब पार्टी के हाथ में है. मैं पहली बार विधायक बना, फिर मैंने विधायक रहते हुए लोकसभा का चुनाव लड़ा और फिर मुझको सीधे बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और हमने मोदी जी के नाम पर प्रदेश में सरकार बनाई. हमारी लोकतांत्रिक पार्टी है. यहां मेरे चाहने नहीं चाहने से फैसले नहीं लिए जाते हैं. 

योगी के पीएम बनने का इंतजार करेंगे?
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आप मुझसे काल्पनिक सवाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये पार्टी नेतृत्व तय करता है कि कौन, कब, क्या बनेगा?

विपक्ष पर आरोप लगते ही क्यों शुरू हो जाती है जांच?
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बीजेपी का चरित्र जनसंघ के समय से ही भ्रष्टाचार के मामले में निर्विवादित रहा है तो वहीं विपक्ष का चरित्र हमेशा से भ्रष्टाचार वाला ही रहा है. हम जनता की सेवा के लिए सत्ता में आये हैं. उन्होंने सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सत्ता जाने के बाद से मछली की तरह तड़प रहे हैं. उनके अंदर चुनाव हारने की बौखलाहट है. बुंदेलखंड का विकास बीजेपी ने किया है. 

'संगठन सरकार से बड़ा है' ' ट्वीट पर क्या बोले मौर्या?
केशव प्रसाद मौर्य़ा ने कहा कि एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है औऱ वह हमेशा ही सरकार से बड़ा रहेगा. हमारा संगठन सर्वव्यापी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वग्राही है. इसको लेकर किसी तरह का किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है. 

क्यों नहीं बन पाये पार्टी प्रदेश अध्यक्ष?
सबकुछ पार्टी के शीर्ष नेताओं के हाथ में है. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं और अंतिम सांस तक संगठन के लिए काम करता रहूंगा. पार्टी जो दायित्व देगी उसका भली भांति निर्वहन करूंगा.

सीएम योगी से कैसा रिश्ता है?
केशव प्रसाद ने कहा कि मेरे सीएम योगी के साथ संबंध दूध और चीनी जैसे हैं. हम आपस में घुले-मिले हैं. हमने एक कार्यकाल साथ में पूरा किया है, हम दूसरा कार्यकाल भी साथ में पूरा करेंगे. हम दोनों के बीच बहुत मजबूत संबंध है. वह हमारे मुख्यमंत्री हैं इसलिए मेरी उनसे मित्रता है. 

West Bengal: बंगाल में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बम ब्लास्ट, दो कार्यकर्ता हुए घायल 

Telangana CM: 24 की तैयारी में तेलंगाना के सीएम KCR! जल्द बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टी, विपक्ष के नेताओं से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget