एक्सप्लोरर

हार के बाद योगी सरकार का डैमेज कंट्रोल, अहम पदों पर तैनात दलित-पिछड़े समाज के अफसरों का ब्यौरा दिया

सबसे दिलचस्प मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी एक रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दलित और पिछड़े समाज के अफसरों को योगी राज में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है.

लखनऊ: यूपी लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद से ही योगी आदित्यनाथ की सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है. फोकस दलितों और पिछड़ी जाति पर है. भीमराव अंबेडकर का नाम बदल कर भीमराव रामजी अंबेडकर कर दिया गया. योगी सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब की तस्वीर लगाने के आदेश दिए हैं. अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को दलित बस्तियों में फ्री बिजली कनेक्शन देने की तैयारी है.

सबसे दिलचस्प मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी एक रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दलित और पिछड़े समाज के अफसरों को योगी राज में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. बीजेपी की सहयोगी पार्टियां अपना दल और सुहेलदेव समाज पार्टी इनकी अनदेखी करने का आरोप लगाती रही हैं. इसके जवाब में ही यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण पदों पर तैनात दलित और पिछड़े अफसरों का ब्यौरा दिया है.

प्रमुख गृह सचिव अरविन्द कुमार दलित समाज से आते है. समाज कल्याण आयुक्त से लेकर नगर विकास विभाग के सचिव पद पर भी दलित आईएएस अधिकारी तैनात हैं. गोरखपुर के दावा शेरपा और बरेली के एडीजी प्रेम प्रकाश दोनों ही दलित समाज से हैं. वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्ज़ापुर के आईजी और डीआईजी भी इसी वर्ग के हैं.

वहीं कानपुर, फ़िरोज़ाबाद, सुल्तानपुर, रायबरेली और गाजीपुर समेत कई ज़िलों में तैनात एसपी और एसएसपी भी दलित जाति के हैं. 75 में से नौ जिलों के डीएम भी दलित आईएएस अधिकारी हैं. 18 मंडलों में से तीन के कमिश्नर दलित और चार मंडलों में पिछड़े समाज के कमिश्नर तैनात किये गए हैं. सीएम ऑफिस में दो विशेष सचिव नितीश कुमार और आदर्श सिंह भी पिछड़ी जाति के आईएएस अफसर हैं.

राज्य सभा चुनाव से पहले अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने थानेदार से लेकर डीएम तक दलितों और पिछड़े अधिकारियों को तैनात करने का मुद्दा उठाया था. इस पार्टी के यूपी में नौ विधायक हैं. सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की भी यही मांग रही है. इस बात को लेकर वे कई बार अपनी ही सरकार का विरोध कर चुके हैं. समाजवादी पार्टी और बीएसपी के गठबंधन के बाद से ही योगी सरकार सामाजिक समीकरण साधने की जुगत में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget