एक्सप्लोरर

यूपी: बिल्डरों को सीएम योगी की चेतावनी, 'मुनाफा कमा रहे लोग, भुगत रही सरकार'

नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश में बिल्डरों की मनमानी पर सीएम योगी ने कड़ी चेतावनी दी है. योगी ने कहा है कि 10 लाख और 5 करोड़ के घर खरीदने वाले भी परेशान हैं, अगर मामला नहीं सुलझा तो कड़ी कार्रवाई होगी.

लखनऊ: नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश में बिल्डरों की मनमानी पर सीएम योगी ने कड़ी चेतावनी दी है. योगी ने कहा है कि 10 लाख और 5 करोड़ के घर खरीदने वाले भी परेशान हैं, अगर मामला नहीं सुलझा तो कड़ी कार्रवाई होगी. लोग मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है.

रविवार को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि व्यापार का आधार विश्वास है और अगर आप उस कसौटी पर खुद को खरा बना लेते है तो कुछ भी असंभव नही है. इस सरकार को आये हुए सिर्फ 4 महीने हुए है इस छोटे कार्यकाल में हमने जो अनुभव किया है उसमें बिल्डर्स की बड़ी समस्या हमारे सामने आयी है. जिन लोगो का आप आवास बनाना चाहते है, अगर उनका विश्वास खोएंगे तो आपके सामने बड़ी चुनौती होगी.

रेरा के तहत कठोर कार्यवाई की जाएगी

सीएम ने बिल्डरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा,' नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लोग बहुत परेशान है, जिसने 10 लाख का घर बुक कराया है वो परेशान है और जिसने 5 करोड़ का घर बुक कराया वो भी परेशान है और इसकी वजह से आंदोलन का रूप पैदा हो रहा है. अगर इसे सुलझाया नही गया तो रेरा के तहत कठोर कार्यवाई की जाएगी.

48 लाख लोगों के पास घर नहीं

सीएम ने कहा कि सरकार भी चाहती है कि अधिक से अधिक आवास बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2022 तक इसके लिए संकल्प पारित किया है. यूपी के ग्रामीण इलाकों में 48 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपना आवास नहीं है. शहरी क्षेत्र में भी एक बड़ी आबादी के पास अपना आवास नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने कदम बढ़ाया है.

घर बनाने के लिए 2.5 लाख देगी सरकार

योगी ने कहा कि सरकार ने 10 लाख आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 6 लाख से ज्यादा आवास के लिए धनराशि आवंटित की गई है. इस साल नगर विकास और आवास विकास मिलकर 2 लाख आवास बनाएंगे. सरकार 2.5 लाख का अनुदान दे रही है, 1 लाख व्यक्ति को भुगतान करना होगा.

मुनाफा कमा रहे लोग, भुगत रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियां बनाकर कुछ लोगों ने मुसीबत पैदा कर रखी है. लोग मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है. अब ये सरकार की जिम्मेदारी है कि उस इलाके में बिजली पानी समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए. क्रेडाई को इसके लिए आगे आना होगा, ताकि वो लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सके.

इसके अलावा योगी ने अधिकारियों को लापरवाही के लिए भी लताड़ा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अकर्मण्यता की वजह से हमारी योजना अक्सर फेल होती है. सरकार इस संबंध में 26 जुलाई को एक पोर्टल लांच करेगी, ताकी किसी को परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget