एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 22 नवंबर को होगी वोटिंग

पहले चरण के तहत 24 जिलों में मतदान होगा. इसमें पांच न​गर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें शामिल हैं. कुल मिलाकर 230 स्थानीय निकायों के लिए मतदान होगा. इस चरण में कुल 1.09 करोड़ मतदाता हैं. कुल 11, 679 बूथ पर मतदान होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनावों के पहले चरण का प्रचार सोमवार की शाम थम गया. पहले चरण में 22 नवंबर को वोटिंग होनी है. पहले चरण के तहत 24 जिलों में मतदान होना है. पार्षद के अलावा मेयर के चुनाव भी होंगे. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. बाकी दो चरणों में 26 नवंबर और 29 नवंबर को मतदान होगा. तीनों चरणों की वोट का काउंटिगं एक दिसंबर को होगी और रिजल्ट भी उसी दिन घोषित होंगे.

जिन जिलों में पहले चरण के तहत मतदान होगा, वे शामली, मेरठ, हापुड, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ, गाजीपुर और सोनभद्र हैं. बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी. बीजेपी की जीत के बाद प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निकाय चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं. वह खुद चुनाव प्रचार में जोर-शोर से शामिल हैं.

बीजेपी ही नहीं प्रदेश के दूसरे दल मसलन एसपी, बीएसपी और कांग्रेस भी निकाय चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहे हैं. मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, सरकार के मंत्री, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित पार्टी के सभी नेता प्रचार कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने चुनाव प्रचार की कमान अपने दूसरे रैंक के नेताओं के हाथ में थमा रखी है, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर और सांसद प्रमोद तिवारी को प्रचार में शामिल किया गया है.

पहले चरण के तहत 24 जिलों में मतदान होगा. इसमें पांच न​गर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें शामिल हैं. कुल मिलाकर 230 स्थानीय निकायों के लिए मतदान होगा. इस चरण में कुल 1.09 करोड़ मतदाता हैं. कुल 11, 679 बूथ पर मतदान होगा.

पहले चरण में पांच मेयर पदों के लिए 56 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 71 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 901 उम्मीदवार हैं. बात नगर पंचायतों की करें तो 1819 वार्डों के लिए 3856 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के सभी इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. एसके अग्रवाल ने पहले चरण के मतदान के तहत आने वाले जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर आवश्यक निर्देश दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget