एक्सप्लोरर

यूपी: आजम खान ने की 'शरीयत कानून' की मांग, योगी को दी रात में 'सोने' की सलाह

लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री आज़म खान ने एक जलसे के दौरान दिया बड़ा बयान दिया है. देर रात एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शरीयत का कानून मुसलमानों पर लागू करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'हमने विधानसभा में भी कहा है चोर के हाथ काट दो.' अगर इससे देश का भला हो तो ये कानून औरों पर भी लागू कर दें.'

आज़म खान ने अपने समर्थकों से अब बिना डरे 'ऐलान ए जंग' करने को कहा

तलाक के मुद्दे पर बात करने वालों को आज़म खान ने चुनौती देते हुए कहा की 'आप बना लो कानून और देख लो फिर कि हिंदुस्तान के लोग आपका कानून मानते हैं या फिर अल्लाह का कानून मानते हैं.' आज़म खान ने अपने समर्थकों से अब बिना डरे 'ऐलान ए जंग' करने को कहा. इस दौरान आज़म खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक बयान दिया.

यह भी पढ़ें : तेल का नया खेल : सरकारी विभाग के 'मिली भगत' का शक, टैंकर में भी 'चोरी' वाली चिप

खान ने कहा कि 'योगी जी आप भी सोइये और लोगों को भी सोने दीजिए'

खान ने कहा कि 'योगी जी आप भी सोइये और लोगों को भी सोने दीजिए. कुदरत ने रात सोने के लिए और दिन जागने के लिए बनाया है. निज़ामे कुदरत से मत लड़िये आप.' आज़म खान ने कहा कि जो लोग तीन तलाक का मुद्दा उठा रहे हैं, वो तमाम लोग बदमाश किस्म के लोग हैं. तीन तलाक कोई मसला नहीं है.

बीजेपी नेता और यूपी के डिप्टी सीएम स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा

आज़म खान ने बीजेपी नेता और यूपी के डिप्टी सीएम स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा. मौर्य को निगेटिव शक्ल का बताते हुए आजम खान ने कहा कि पता ही नहीं चलता कि दाढ़ी कहाँ है और चेहरा कहाँ है. इतना ही नहीं उन्हें गद्दार भगोड़ा भी कह डाला.

यह भी पढ़ें : साउथ दिल्ली: महिलाओं और बच्चों को होटल के टॉयलेट के इस्तेमाल की छूट

अपने समर्थकों से कहा की कोई डर की ज़रूरत नहीं कोई खौफ नहीं है

आज़म खान ने अपने समर्थकों से कहा की कोई डर की ज़रूरत नहीं कोई खौफ नहीं है. आज़म खान ने नई जेल की जांच पर योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के एक मंत्री का 25 करोड़ की कोठी पर कब्ज़ा है. वहाँ या तो योगी जी कोठी खाली कराए या फिर मंत्री की गद्दी खाली करायें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेट में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेट में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget