एक्सप्लोरर

छठे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी की अपील, आपका एक वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को बना देगा नंबर-1

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान है. 10 जिलों की कुल 57 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर समेत 10 जिलों में करीब 2 करोड़ 14 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने कहा है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने एक बार फिर से पहले मतदान और फिर जलपान के संकल्प को दोहराया है. उन्होंने लोगों से अधिक-अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग की अपील की है. उन्होंने लोगों से एक सजग नागरिक का कर्तव्य निभाने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में जाकर पूजा अर्चना भी की. सीएम योगी ने कहा कि आपका हर वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर 1 बना देगा.

आपका हर वोट देश की प्रगति को दिशा देने वाला- योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट किया,'' चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है. इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है. आपका एक-एक वोट अमूल्य है. आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है. विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं. छठवें चरण का मतदान आज होना है. पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए. मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है. राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

छठे चरण में 57 सीटों पर वोटिंग

बता दें कि यूपी चुनाव के छठे चरण (UP 6th Phase Election) में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के साथ ही अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर में वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज  और बलिया जिले में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. गोरखपुर जिले की नौ, अंबेडकर नगर जिले की पांच, बलरामपुर जिले की चार, सिद्धार्थनगर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें:

'ऑपरेशन गंगा' से जुड़ी वायुसेना, C-17 विमान से 218 भारतीयों की वापसी

सपा के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी का वाराणसी में विरोध, हिंदू युवा वाहिनी ने दिखाए काले झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget