एक्सप्लोरर

सपा के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी का वाराणसी में विरोध, हिंदू युवा वाहिनी ने दिखाए काले झंडे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के विरोध का सामना करना पड़ा.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करने के लिए वाराणसी पहुंची हैं. आज ममता बनर्जी वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ जनता को संबोधित करेंगी. एक दिन पहले बुधवार को ममता वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पहुंची थी. वह 'गंगा आरती' में शामिल होने के लिए दशाश्वमेध घाट की ओर बढ़ रही थीं, तभी चेतगंज चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के सामने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी.

करीब 10 मिनट तक जय श्रीराम और वापस जाओ के नारे लगते रहे लेकिन ममता वहीं खड़ी रहीं. ममता ने कहा कि हार के डर से यह सब हो रहा है. अब बिना हराए यहां से नहीं जाऊंगी. प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है.

तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का विरोध किए जाने की कड़ी आलोचना की. टीएमसी के वरिष्ठ नेता ब्रत्य बसु ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में ममता बनर्जी का विरोध किया जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि ये भाजपा की उदारवाद-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.

बसु की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, 'क्या टीएमसी वाराणसी में 'जय बांग्ला' का नारा सुनना चाहती है? लोगों ने उनके (ममता बनर्जी) काफिले को देखकर 'जय श्री राम' के नारे लगाए. 'जय श्री राम' का नारा लगाने से क्या दिक्कत है.

ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश चुनाव के सातवें और अंतिम चरण से पहले पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार के लिए आई हैं. हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना लगभग दो दशक पहले भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी.

ये भी पढ़ें-

यूएनजीए में 141 देशों ने रूस के खिलाफ किया वोट, 5 ने दिया साथ, भारत ने नहीं किया मतदान

यूक्रेन में रूस के कितने सैनिकों की हुई मौत? दोनों देशों के दावों में बड़ा अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget