एक्सप्लोरर

मुंबई हादसा: राज ठाकरे ने दी धमकी- रेलवे में सुधार नहीं हुआ तो बुलेट ट्रेन की एक ईंट भी नहीं रखने देंगे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी पांच अक्टूबर को चर्च गेट पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर आंदोलन करेगी.

नई दिल्ली: कल मुंबई में एलफिन्स्टन रोड फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए. अब इस मामले पर राजनीति गरम हो गई है और सरकार सवालों को घेरे में है. मनसे ने इस मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी पांच अक्टूबर को चर्च गेट पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर आंदोलन करेगी.

राज ठाकरे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार को धमकी दी है कि अपने आंदोलन में मनसे मुंबई में बुलेट ट्रेन का विरोध करेगी. राज ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया है कि जब तक मुंबई में रेलवे के हालात नहीं सुधरेंगे तब तक उनकी पार्टी मुंबई में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की एक ईंद तक नहीं रखने देगी.

सरकार को सवालों के घेरे में लेते हुए राज ठाकरे ने कहा, ''हमें आतंकवादियों की क्या जरूरत? ऐसा लगता है कि लोगों को मारने के लिए हमारे यहां रेलवे ही काफी है.''

राज ठाकरे ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हर साल रेल हादसों में 15 हजार मौतें होती हैं जिसमें से अकेले 6 हजार मुंबई में ही होती हैं. कांग्रेस के जाने और बीजेपी के आने से क्या बदलाव हो गया.

आपको बता दें कि इस हादसे के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है. इस हादसे में रेलवे प्रशासन ने अपनी गलती मानने की बजाए हादसे का जिम्मेदार बारिश को बताया है. इसी को लेकर अब मनसे ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. इस दौरान राज ठाकरे चर्च गेट पश्चिम रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों से रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल भी करेंगे.

शिवसेना ने भी सरकार को कठघरे मे खड़ा किया शुक्रवार को शिवसेना अरविंद सावंत ने कहा कि उन्होंने पिछले साल इसी ब्रिज को चौड़ा करने के लिए चिट्ठी लिखी थी, जिसके जवाब में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था कि रेलवे के पास इसके लिए फंड नहीं है. उन्होंने कहा था कि ग्लोबल मार्केट में मंदी है, आपकी शिकायत तो सही है लेकिन अभी फंड की कमी है. इसके साथ ही उन्होंने यह मुद्दा संसद में भी उठाया था. मुंबई हादसा: राज ठाकरे ने दी धमकी- रेलवे में सुधार नहीं हुआ तो बुलेट ट्रेन की एक ईंट भी नहीं रखने देंगे शिवसेना सांसद के इस आरोप पर रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि नए फुटओवर ब्रिज के लिए निर्माण के लिए साल 2016 में ही मंजूरी दे दी गई थी और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी चल रही है. लेकिन सवाल यह है कि संसद में खतरे के बारे में आगाह किए जाने और खतरे की आशंका होने के बावजूद अब तक इस ब्रिज की टेंडर प्रकिया शुरू होने में इतनी देरी क्यों हुई. फुट ओवर ब्रिज पर के बगल में एक नया फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन अभी टेंडर दिया नहीं गया था. इस नये पुल की अनुमानित लागत 12.8 करोड़ है. यह भी पढ़ें-  एलफिंस्टन हादसा: अभिशप्त है रेलवे, इस साल अब तक हो चुके हैं 34 हादसे एलफिंस्टन हादसा: शिवसेना ने भगदड़ को बताया नरसंहार, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना एलफिंस्टन हादसा: रोते-बिलखते लोगों की ये तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे भावुक एलफिंस्टन हादसा: 22 की मौत, अफवाहों को लेकर ये हैं चार थ्योरी मुंबई: 4 अफवाह, 22 मौत, 36 घायल-यहां पढ़ें, हर उस सवाल का जवाब जो आपके मन में है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget