एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप केस: पीड़िता को दिल्ली लाया गया, ग्रीन कॉरिडोर में हुआ एयरपोर्ट से AIIMS तक का सफर

28 जुलाई को रायबरेली में सड़क हादसे में जख्मी हुई उन्नाव रेप पीड़िता को आज दिल्ली लाया गया. अब उनका इलाज एम्स में होगा. पीड़िता का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था.

नई दिल्ली: उन्नाव रेप की पीड़िता को आज लखनऊ के अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया. सूत्र ने बताया कि पीड़िता को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीड़िता को आईजीआई हवाईअड्डे से एम्स के ट्रॉमा सेंटर तक लाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर (निर्बाध रास्ता) बनाया और 14 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की.

पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को लखनऊ से हवाई मार्ग के जरिए सोमवार शाम दिल्ली लाया गया. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर पीड़िता को निर्बाध रास्ता मुहैया कराया गया. एंबुलेंस हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 से रात नौ बजे चली और एम्स ट्रॉमा सेंटर में रात नौ बजकर 18 मिनट पर पहुंच गयी.

पीड़िता को टर्मिनल-1 से थिम्मैया मार्ग, परेड मार्ग, जीजीआर, धौला कुआं लूप, रिंग रोड, मोती बाग फ्लाईओवर, हयात फ्लाईओवर और राजनगर फ्लाईओवर के नीचे से झंडू सिंह मार्ग से होते हुए आपातकालीन द्वार के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.

उन्नाव रेप केस: पीड़िता को दिल्ली लाया गया, ग्रीन कॉरिडोर में हुआ एयरपोर्ट से AIIMS तक का सफर

पीड़िता और उसका वकील 28 जुलाई को रायबरेली में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि इसे बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अंजाम दिलाया. गैंगरेप और एक्सीडेंट मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

आज आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया. सेंगर के साथ सह आरोपी शशि सिंह को महिला पुलिस अधिकारियों समेत 20 पुलिस अधिकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत लाये. लगभग एक घंटे तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने सेंगर को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने का सोमवार को निर्देश दिया.

दिल्ली की अदालत का आदेश, उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर को तिहाड़ लाया जाए

सुप्रीम कोर्ट ने चार आपराधिक मामलों-2017 रेप मामला, रेप पीड़िता के पिता के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत झूठा मामला, पुलिस हिरासत में उनकी मौत और महिला के साथ गैंगरेप, को उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया था. विधायक के आवास पर नाबालिग लड़की के साथ 2017 में हुए रेप के मामले में सेंगर मुख्य आरोपी है और अप्रैल, 2018 से जेल में बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget