एक्सप्लोरर

Unlock-1.0: आज से शॉपिंग मॉल्स में लोटेगी रौनक, मल्टीप्लेक्स रहेंगे बंद

शॉपिंग मॉल्स के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिसका पालन करना होगा. जैसे की बगैर मास्क के मॉल के अंदर प्रवेश नहीं किया जाएगा. मॉल के प्रवेश द्वार पर पहले लोगों को सैनेटाइज किया जाएगा. मॉल में आने वाले लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतू एप होना भी अनिवार्य होगा.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार शॉपिंग मॉल्स को आ पहली बार खोला जा रहा है. उन्हीं मॉलों को खोला जाएगा जो कंटेनमेंट जोन से बाहर होंगे. सरकार द्वारा कुछ गाइडलाइंस बनाई गई हैं जिनके आधार पर ही मॉल खोलने की इजाजत दी गई है. हालांकि मल्टीप्लेक्सेज को खोलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है.

मॉल्स के अंदर साफ-सफाई की जा रही है और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है. मॉल में जगह-जगह लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर नोटिस लगाए गए हैं. जैसे की बगैर मास्क के मॉल के अंदर एंट्री नहीं हो सकेगी. मॉल के एंट्री गेट पर लोगों पहले सैनिटाइज किया जाएगा फिर उसके बाद थर्मल स्कैनिंग से टेंपरेचर मापा जाएगा अगर उनकी बॉडी का टेंपरेचर सही नहीं पाया जाता तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा.

मॉल में आने वाले लोगों के एंड्राइड मोबाइल में आरोग्य सेतू एप होना भी जरूरी होगा वरना मॉल में अंदर एंट्री नहीं मिल पाएगी. लिफ्ट के अंदर दूरी बनाकर खड़े रहना होगा. लिफ्ट के अंदर ऑपरेटर मौजूद रहेंगे. एस्क्लेटर पर भी दूरी बना कर लोग चल सकेंगे.

रखना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

करीब दो महीने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मॉल और कॉम्प्लेक्स आज से खुल जाएंगे. ऐसे में उनका ध्यान कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए हर घंटे विसंक्रामक का छिड़काव, शारीरिक दूरी को कायम रखने जैसे ऐहतियाती उपायों के पालन पर है.

मॉल और कारोबारी परिसरों के प्रबंधन ने दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां मालिकों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं जिससे संक्रमण को दूर रखा जा सके. कुछ मॉल में संक्रमण रोकने के लिए यूवी सैनिटाइजेशन चैंबर लगाए गए हैं जिसमें लोग अपने समान को सैनिटाइज कर सकेंगे.

कर्मचारियों को समय से पहले आने के निर्देश

द्वारका में वेगास मॉल के निदेशक हर्ष वर्धन बंसल ने कहा, “हमनें अपने कर्मचारियों से जनता के लिए मॉल खुलने के समय से एक घंटा पहले आने को कहा है. अनिवार्य जांच के बाद कर्मचारियों को फेस शील्ड, दस्ताने और सेनेटाइजर दिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि दुकानों, रेस्तरां और कार्यालयों से अपने दरवाजे खुले रखने को कहा गया है क्योंकि दरवाजों के हैंडल या दूसरी सतहों से संक्रमण फैल सकता है.

टैंपरेचर चेक और सैनिटाइजेशन के बाद मिलेगी एंट्री

पीतमपुरा में डी मॉल के निदेशक मनमोहन गर्ग ने कहा कि मॉल में मेटल और ज्यादा हाथ लगाई जाने वाली जगहों को नियमित रूप से विसंक्रमित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि तापमान की जांच और सेनेटाइजर प्रवेश द्वार पर उपलब्ध होगा. कोविड-19 के लक्षण वाले आगंतुकों लोगों को वापस जाने के लिये कहा जाएगा. गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से जारी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा.

एंट्री-एग्जिट के लिए सिर्फ एक-एक गेट खुला होगा

नेताजी सुभाष प्लेस जिला केंद्र स्थित पीपी टावर के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि हर घंटे एलीवेटर को विसंक्रमित किया जाएगा और एक बार में चार से ज्यादा लोगों को इसमें जाने की इजाजत नहीं होगी. रोहिणी सेक्टर-10 स्थित किंग्स मॉल के निदेशक सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रवेश और निकास के लिए सिर्फ एक-एक गेट खुला होगा जिससे समुचित जांच हो सके. उन्होंने कहा कि लिफ्ट में एक बार में दो से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं होगी.

शॉपिंग मॉल्स के लिए दिशानिर्देश

  • बगैर मास्क के मॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
  • एस्केलेटर पर एक सीढ़ी छोड़कर ही चढ़ा जा सकता है.
  • जिनमें लक्षण नहीं है, सिर्फ उन्हीं को प्रवेश की अनुमति होगी.
  • मॉल में आने वाले लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतू एप होना भी अनिवार्य होगा.
  • मॉल के प्रवेश द्वार पर पहले लोगों को सैनेटाइज किया जाएगा फिर उसके बाद थर्मल स्कैनिंग की जाएगी.
  • किसी वृद्ध, गर्भवती महिला या गंभीर बीमारी वाले कर्मचारी को काम करने के लिए नहीं बुलाया जा सकता.
  • सीसीटीवी काम करने चाहिए. सभी का थर्मल स्कैनिंग और अल्कोहल वाला सेनिटाइज़र रखना अनिवार्य होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget