एक्सप्लोरर

UN रिपोर्ट: 10 सालों में भारत ने 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से निकाला बाहर, झारखंड सबसे आगे

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव ने पिछले हफ्ते गरीबी को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है, जिसके मुताबिक भारत ने अपने यहां पर 10 सालों में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, इसमें भी झारखंड सबसे आगे है.

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव ने 2019 के लिए वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2006 से लेकर 2016 के बीच भारत ने 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. भारत में भी पिछड़ा राज्य माने जाने वाले झारखंड ने अपने यहां पर सबसे तेजी से गरीबी को कम किया है. इस रिपोर्ट का आंकलन पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, रसोई ईंधन जैसे मानकों के आधारों पर किया गया था.

गरीबी कम करने की दिशा में दक्षिण एशिया ने किया अच्छा काम

UNDP की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने 10 साल में करीब 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. ये सर्वे 101 देशों के 1.3 अरब लोगों पर किया गया था, जिनमें भारत ने पहला स्थान हासिल किया है. भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, कम्बोडिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, हैती, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पेरू और वियतनाम ने भी अपने यहां पर गरीबी कम करने में अच्छा काम किया है.

झारखंड ने सबसे तेजी से कम की है गरीबी

झारखंड में अलग अलग स्तरों पर गरीबी 2005-06 में 74.9 फीसदी से कम होकर 2015-16 में 46.5 फीसदी पर आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के बाद बिहार अपने यहां गरीबी कम करने के मामले में दूसरे स्थान पर है. देश के 19.6 करोड़ गरीब लोग चार राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में रहते हैं. भारत का एमपीआई मूल्य 2005-06 में 0.283 था जो 2015-16 में 0.123 पर आ गया.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य, शिक्षा, और जीवन स्तर के अन्य मानकों पर 10 चयनित देशों में से, भारत और कंबोडिया ने अपने एमपीआई मूल्यों को सबसे तेजी से कम किया. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2005-06 में 64 करोड़ लोगो गरीबी में थे जो कुल जनसंख्या 55.1 फीसदी था, लेकिन 2015-16 में ये घटकर 36.9 करोड़ हो गए कुल जनसंख्या का 27.9 फीसदी है.

तकनीकी वजहों से चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग टली । इंग्लैंड कैसे बना क्रिकेट का नया चैंपियन ? देखिए नमस्ते भारत में बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है समाधान
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget