एक्सप्लोरर

राजनीतिक तुष्टिकरण का सबसे घिनौना दृश्य है शाहीन बाग, AAP और कांग्रेस कर रहीं समर्थन- पीयूष गोयल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर वोट की अपील की. इस दौरान गोयल ने शाहीन बाग के मुद्दे समेत अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता को गलत सूचना देकर भड़का कर रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरों पर है. इसी चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र चैधरी, मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह मोंटी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, आर.के. पुरम से अनिल कुमार शर्मा और विश्वास नगर से ओ पी शर्मा के समर्थन में वोट मांगे. इस दौरान गोयल कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और बीजेपी को वोट देने की अपील की. अपने भाषण के दौरान पीयूष गोयल ने कहा, "दिल्ली का चुनाव सिर्फ दिल्ली की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेश में बैठे लोग देख रहे हैं. दिल्ली केजरीवाल के शासनकाल की चुनौतियों का किस प्रकार जवाब देगी. देश की एकता और अखंडता पर आज भारी संकट मंडरा रहा है. मोदी सरकार ने देश के हित के लिए कई योजनाएं दीं और दिल्ली में भी सभी योजनाएं दिल्लीवासियों के हित में उन्हें देना चाहते थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखा." पीयूष गोयल ने शाहीन बाग प्रोटेस्ट पर निशाना साधते हुए कहा, "राजनीतिक तुष्टिकरण का सबसे घिनौना दृश्य अगर देखने को मिलता है तो आज शाहीन बाग में है. जिसका आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समर्थन कर रही है. केजरीवाल लोगों को गलत सूचना देकर भड़का रहे हैं कि केंद्र सरकार उनकी नागरिकता छीन रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी जिस तरह से षड़यंत्र रच रही है, वो समाज के लिए नई चिंता का विषय है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ऐसे पाखंडियों को सबक सिखा कर अपने अपमान का बदला जरुर लेगी." ये भी पढ़ें ABP Opinion Poll: जानें दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग मुद्दे से किस पार्टी को होगा फायदा? शाहीन बाग फायरिंग मामला: कपिल गुर्जर के 'आप' से संबंध पर बोले परिजन, हमारा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget