एक्सप्लोरर

‘दुर्भाग्यपूर्ण... इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं’, कर्नाटक में किताबों से सावरकर को हटाए जाने पर बोले गडकरी

Nitin Gadkari On Savarkar: आरएसएस फाउंडर हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर से जुड़े चैप्टर्स को कर्नाटक सरकार ने हटा दिया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है.

Nitin Gadkari Reaction: कर्नाटक सरकार ने पाठ्यपुस्तकों से आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर पर आधारित चैप्टर्स को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और वीडी सावरकर के चैप्टर्स को हटाया जा रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नितिन गडरकरी शनिवार (17 जून) को नागपुर में वीडी सावरकर के ऊपर एक किताब के विमोचन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्कूल सिलेबस से डॉ. हेडगेवार और वीर सावरकर से जुड़ चैप्टर्स को हटा दिया गया है. इससे ज्यादा पीड़ादायक और कुछ नहीं हो सकता.”

‘सावरकर हमारे लिए आदर्श हैं’

इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा, “सावरकर ने कहा था कि हिंदुत्व सर्व समावेशी है. जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त है. सावरकर एक समाज सुधारक थे और वो हमारे लिए आदर्श हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और सावरकर के अध्याय को स्कूली पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है और इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है.” उन्होंने ये भी कहा कि सावरकर को जाने बिना किसी को उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए.

गडकरी ने कहा कि सावरकर और विवेकानंद की प्रचारित भारतीय और हिंदू संस्कृति एक ही थी, उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनकी विचारधारा और देश के लिए सावरकर के किए गए बलिदानों से अवगत कराया जाना चाहिए.

कर्नाटक सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

वहीं, कर्नाटक सरकार गुरुवार (15 जून) को आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर से जुड़े चैप्टर्स को हटाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इससे पहले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने भी इनसे जुड़े अध्यायों को हटाने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, “केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर से जुड़े चैप्टर्स को हटा दिया गया. जो भी बदलाव उन्होंने (बीजेपी सरकार) किए थे उसे हमने बदल दिया है.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को पसंद है 'कर्नाटक पैटर्न'? किताबों से सावरकर के चैप्टर हटाए जाने पर देवेंद्र फडणवीस का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget