एक्सप्लोरर

Jayant Chaudhary on Waqf Law: 'मुसलमानों के हित में है वक्फ कानून', जयंत चौधरी बोले- लोगों को भड़काया जा रहा

Jayant Chaudhary on Waqf Law: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है और उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

Jayant Chaudhary on Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर देश में राजनीतिक बहस लगातार जारी है. एक ओर जहां कांग्रेस समेत विपक्षी दल वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं तो वहीं एनडीए में शामिल दल इस बिल के समर्थन में अपनी राय रख रहे हैं और इसे मुसलमानों के हित में बता रहे हैं. केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने भी इसको लेकर बयान दिया है. उन्होंने इस बिल को मुसलमानों के हित में बताया है. 

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, “वक्फ संशोधन कानून वक्फ को लेकर पूरे डिटेल में बना है. इस कानून के तहत किसी की कोई जमीन नहीं जाएगी. संसद में वक्फ संशोधक विधेयक लोकतंत्र के पूरी प्रक्रिया के तहत पारित हुआ है.”

वक्क कानून को लेकर लोगों को भड़काया जा रहा- जयंत

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “वक्फ संशोधन कानून 2025 को लेकर किसी उत्तेजना में फैसला न लें. लोगों को इस कानून को लेकर भड़काया जा रहा है.” उन्होंने कहा, “इतनी एक्ससाइज के बाद ये कानून बना है, इसे थोड़ा वक्त दीजिए. इस कानून का जमीन पर पॉजिटिव असर दिख रहा है. लोग NDA में शामिल हो रहे हैं.”

वहीं, जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा, “जातिगत जनगणना एक बहुत कॉम्प्लेक्स मुद्दा है. कांग्रेस की ये बात समझ से बिल्कुल परे है कि जातिगत जनगणना से देश में सबकुछ बदल जाएगा.”

तहव्वुर राणा को लेकर क्या बोले जयंत?

उन्होंने कहा, “26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आज भारत में एनआईए की हिरासत में है. यह भारत सरकार के काम का परिणाम है. कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर जो बयान दे रहे हैं, उन्हें नहीं मालूम है कि वे कितनी सेंसिटिव बातें कर रहे हैं. कनाडा ने तहव्वुर राणा को अपने यहां सरंक्षण दिया. लेकिन आज वो भारत की गिरफ्त में है. एनआईए उससे पूछताछ कर रही है तो इसमें किसी को क्या दिक्कत हो रही है.”

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जो हिंसा हो रही है. अगर राज्य सरकार उससे सही समय पर निपटती तो ये सब हिंसा नहीं होती. इससे साफ होता है कि उनको राज्य सरकार की शय मिली हुई है.”

वहीं, सड़क पर नमाज पढ़ने और यूपी पुलिस की कार्यशैली को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुसलमानों को लेकर मेरे सवाल और ट्वीट इसी तरह जारी रहेंगे, पुलिस को सुधारा जाना चाहिए. बाकी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.”

इसके अलावा तमिलनाडु में AIADMK के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि पूरे देश में NDA की नीतियों और उनके काम पर लोगों को विश्वास है. तमिलनाडु में अगली बार NDA की सरकार बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget