एक्सप्लोरर

कहीं गर्मी से राहत तो कहीं आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, जानें आज किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather in India : भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों और राज्यों के लिए मौसम संबंधित अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.

Weather Update in India : पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के बाद हल्की बारिश से लोगों की राहत मिली है तो कई राज्यों में आए तेज आंधी-तूफान ने काफी ज्यादा तबाही मचाई है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात के कारण उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है. पिछले दो दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी भाग में बारिश की संभावनाएं जताई गई है. इन इलाकों में बारिश होने के कारण लोगों को लू से थोड़े समय के लिए राहत मिल सकती है.

दिल्ली के लिए क्या है वेदर अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए मौसम की भविष्यवाणी कर दी है. IMD ने कहा कि दिल्ली में शनिवार (12 अप्रैल) और रविवार (13 अप्रैल) को गरज के साथ बिजली और बारिश होने की संभावना है. वहीं, इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. 12 और 13 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे राज्य के पूर्वी भाग में तापमान में गिरावट हो सकती है.

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश की एंट्री

वहीं, आईएमडी ने मध्य प्रदेश के भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. 12 अप्रैल को दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इससे सूर्य की गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं, एमपी और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 12 और 13 अप्रैल को ओलावृष्टि होने तक की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा होगा मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने 12 और 13 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा इलाके में गरज-वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है.

वहीं, दक्षिणी राज्यों की बात करें, तो भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा तमिलनाडु में 12 से 14 अप्रैल के बीच कई इलाकों में आंधी-तुफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget