एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी बोले- गेहूं और चावल उगाने वाले किसान मर रहे हैं, स्थिति खराब

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे मुंबई में बर्तन मांजने का राख 18 रुपये किलो है और चावल की कीमत 14 रुपये है. पूरे किसानों की हालत खराब है.

नई दिल्ली: किसानों की बदहाली के मुद्दे पर विपक्षी दलों का मोदी सरकार पर हमला जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने ऐसा बयान दिया है जो पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. उन्होंने कहा कि किसानों की हालत खराब है. इस दौरान गडकरी ने किसानों को लेकर उठाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदमों की भी तारीफ की.

गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे मुंबई में बर्तन मांजने का राख 18 रुपये किलो है और चावल की कीमत 14 रुपये है. पूरे किसानों की हालत खराब है. केंद्रीय मंत्री ने चावल, गेहूं और प्याज उगाने वाले किसानों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन फसलों को उगाने वाले किसान मर रहे हैं. बीजेपी नेता ने अधिकारियों से कहा कि पहली प्राथमिकता आदिवासी और कृषि को दो क्योंकि चावल और गेहूं पैदा करने वाले किसान मर रहे हैं.

गडकरी ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी ने इतना अच्छा किया है, उचित कीमत देने की कोशिश कर रहे हैं.'' उन्होंने आगे महाराष्ट्र में प्याज उगाने वाले किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उचित कीमत नहीं मिल रही है. 50 पैसे प्रति किलो की कीमत आने की वजह से वो प्याज फेंकने को मजबूर हैं.

ध्यान रहे कि नितिन गडकरी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिसे नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है. गडकरी ने पिछले कुछ दिनों में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की भी तारीफ की है. कई नेता गडकरी को प्रधानमंत्री बनाए जाने तक की मांग कर चुके हैं.

नितिन गडकरी ने अब इंदिरा गांधी की तारीफ की, कहा- वे कई पुरुष नेताओं से आगे थीं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा था कि देश के सामने पेश आ रही मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ''अंतर'' होता है. वह नागपुर फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. गडकरी ने कहा, ''यह सोचने की जरुरत है कि कैसे देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं.''

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे नेता ने कहा- नितिन गडकरी बनें उप प्रधानमंत्री और शिवराज संभालें पार्टी अध्यक्ष का पद

बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है: नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget