एक्सप्लोरर

Digital Arrest Fraud: डिजिटल अरेस्ट पर सरकार सख्त! पीएम मोदी की सलाह के बाद अब गृह मंत्रालय ने बनाई हाईलेवल कमेटी

Digital Arrest News: यह कमिटी डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच करने वाली संबंधित एजेंसी या पुलिस की जांच की मॉनिटरिंग करेगी. पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात प्रोग्राम में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं.

Digital Arrest Latest News: देश में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है. मंत्रालय ने इस कड़ी में एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है. यह कमिटी डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच करने वाली संबंधित एजेंसी या पुलिस की जांच की मॉनिटरिंग करेगी. बता दें कि डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ प्रधानमंत्री ने मन की बात में बोला था.

स्पेशल सेक्रेटरी इंटरनल सिक्योरिटी इस समिति के प्रमुख होंगे. समिति को अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, समिति की निगरानी गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव लगातार करते रहेंगे. गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र, जिसे 14सी के नाम से भी जाना जाता है, ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर उन्हें समिति के बारे में जानकारी दी है.

इस साल अब तक दर्ज हुए 6 हजार से ज्यादा केस

देशभर में इस साल अब तक डिजिटल अरेस्ट के 6,000 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं. इसमें 14सी ने घोटाले के संबंध में 6 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक किए हैं, जो ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में झूठे तरीके से फंसाकर लोगों को निशाना बनाते हैं. साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने कम से कम 709 मोबाइल एप्लिकेशन को भी ब्लॉक किया है. सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 3.25 लाख फर्जी बैंक खातों को फ्रीज करने का भी आदेश दिया है.

पीएम मदी ने मन की बात में लोगों को किया था आगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 अक्टूबर) को अपने ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देशवासियों को डिजिटल अरेस्ट के प्रति आगाह किया था. उन्होंने इस नए फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र दिया था. इस बीच भारत सरकार गृह मंत्रालय ने साल 2024 की पहली तिमाही में डिजिटल अरेस्ट को लेकर जो आंकड़ा जारी किया है वह काफी चौंकाने वाला है. इन आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच लोगों को 120 करोड़ रुपयों से अधिक की चपत डिजिटल अरेस्ट से लग चुकी है. 

46 प्रतिशत वारदात दूसरे देशों से दे रहे अंजाम

गृह मंत्रालय के अधीनस्थ आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने 2024 में जनवरी से अप्रैल तक के डिजिटल अरेस्ट वाले मामलों का अध्ययन किया तो पता चला कि इस तरह से ठगी के अधिकतर मामलों को दक्षिण एशियाई देशों कम्बोडिया, लाओस और म्यांमार से अंजाम दिया जा रहा है. इन तीन देशों से कुल अपराध का 46% हिस्सा ऑपरेट हुआ है. डिजिटल अरेस्ट के जरिये अब तक भारत में लोगों को करीब 1776 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

ये भी पढ़ें

हिंदुओं से बदला ले रहा कनाडा! दिवाली फेस्टिवल के सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, जानें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धर्म परिवर्तन..., TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या-क्या हुआ?
यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धर्म परिवर्तन..., TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या-क्या हुआ?
'लव ट्रैप': पहले दोस्ती, फिर अश्लील Video, उसके बाद ब्लैकमेलिंग का ऐसे शुरू होता है खेल
'लव ट्रैप': पहले दोस्ती, फिर अश्लील Video, उसके बाद ब्लैकमेलिंग का ऐसे शुरू होता है खेल
BRICS Summit 2026: एक साल में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दूसरा भारत दौरा, ब्रिक्स समिट में शिरकत पर क्रेमलिन की मुहर
एक साल में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दूसरा भारत दौरा, ब्रिक्स समिट में शिरकत पर क्रेमलिन की मुहर
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget