एक्सप्लोरर

Amit Shah Meeting: भागवत के बयान के बाद अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, मणिपुर पर दे डाले ये निर्देश

Amit Shah Meeting On Manipur Security: मणिपुर में हिस्सा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई. जिसमें गृहमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी.

Amit Shah Meeting: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार (17 जून) को नई दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार मणिपुर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह से तैयार हैं. अमित शाह ने मणिपुर में शांति और सौहार्द बहाल करने के लिए केन्द्रीय बलों की रणनीतिक तैनाती करने को कहा है. साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी.

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने राहत शिविरों की स्थिति की भी समीक्षा की और भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित उपलब्धता के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. गृह मंत्री ने हिंसा करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. अमित शाह ने आगे कहा कि मणिपुर के मुख्य सचिव को विस्थापित लोगों के लिए उचित स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने और उनका पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं.

दोनों समुदायों से करेंगे बातचीत

केन्द्रीय गृह मंत्री ने मौजूदा जातीय संघर्ष को सुलझाने के लिए समन्वित नजरिए के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द से जल्द दोनों समूहों, मैतेई और कुकी से बात करेगी, ताकि दोनों समुदायों के बीच की खाई को पाटा जा सके. उन्होंने कहा कि भारत सरकार राज्य में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने में मणिपुर सरकार का सक्रिय रूप से समर्थन कर रही है.

जानिए बैठक में कौन-कौन लोग रहे शामिल?

बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, थल सेनाध्यक्ष (नामित) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार, असम राइफल्स के महानिदेशक, मणिपुर के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सेना और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से देंगे इस्तीफा, रायबरेली से रहेंगे सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget