एक्सप्लोरर

'जो कह रहे 5 साल नहीं चलेगी मोदी सरकार...', विपक्ष पर अमित शाह का तीखा हमला

Amit Shah News: अमित शाह ने अपने भाषण में बीजेपी सरकार की तरफ से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की उपलब्धि भी गिनाई. इसके अलावा उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की बात कही.

Amit Shah Attack Opposition: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने 24×7 जल आपूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहने दीजिए 2029 में फिर एनडीए की ही सरकार आएगी. विपक्ष के जो लोग कहते हैं कि 5 साल सरकार ने नहीं चलेगी, उनसे मैं कह देना चाहता हूं कि मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी.

अमित शाह ने आगे कहा कि 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्टाइक और एयर स्टाइक किया. कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का काम भी पीएम मोदी ने ही किया. देश की जनता ने मोदी जी के काम पर भरोसा किया है. आगे भी लोग काम पर भरोसा करेंगे.

कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया घर में कैद

वहीं गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरा को लेकर पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी को हिरासत में लिया था. गजनवी का कहना है कि सुबह 6:30 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और साथ चलने को कहा, लेकिन वह नहीं गए. इसके बाद पुलिस उनके घर पर ही बैठ गई और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया. दरअसल, गजनवी और उनकी टीम समय-समय पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अंदेशा था कि कहीं इस बार गजनबी अमित शाह को काले झंडे न दिखाएं. इसलिए उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया.

इस प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

अमित शाह ने अपने दौरे में जिस मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया है. उसे बनाने में 75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इससे क्षेत्र में रहने वाले एक लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा. ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत, इस परियोजना का उद्देश्य निरंतर उच्च दबाव आपूर्ति के माध्यम से इसके भंडारण को कम करके पानी की बर्बादी को रोकना है. अमित शाह ने इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है.

ये भी पढ़ें

Fire breaks out in Korba-Visakhapatnam Express: जब धू-धू कर जलने लगीं कोरबा एक्सप्रेस की बोगियां, ट्रेन के विशाखापट्टनम पहुंचने पर बड़ा हादसा, Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget