एक्सप्लोरर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- लॉकडाउन जल्दी होने से भारत में कोरोना के मामले तेजी से नहीं, सपाट तरीके से बढ़े

भारत में कोरोना संक्रमण के पुष्ट मामले 3,32,424 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 11,502 नये मामले सामने आये और 325 लोगों ने दम तोड़ा. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि लॉकडाउन जल्दी लागू किये जाने से कोविड-19 के मामले सपाट तरीके से बढे हैं.

नई दिल्लीः देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में 11000 से अधिक वृद्धि और मृतकों का आंकड़ा 9520 तक पहुंचने के बावजूद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि सरकार की ओर से लॉकडाउन जल्दी लागू किये जाने से भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से नहीं, बल्कि सपाट तरीके से बढ़े हैं.

भारत में कोरोना संक्रमण के पुष्ट मामले 3,32,424 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 11,502 नये मामले सामने आये और 325 लोगों ने दम तोड़ा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह अपडेट में यह जानकारी दी. पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 7419 लोग ठीक हो गए जिससे अब तक स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढकर 1,69,797 हो गई है.

स्वस्थ होने की दर बढकर 51.08 प्रतिशत हो गई यानी आधे से अधिक पॉजिटिव मामलों में मरीज स्वस्थ हो गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि अभी 1,53,106 मरीज उपचाराधीन है. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी से निपटने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है .

उन्होंने कोरोना वायरस की वृद्धि दर दिखाते एक ग्राफ के साथ ट्वीट में कहा 'लॉकडाउन जल्दी लगा दिया गया जिससे कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बल्कि सपाट तरीके से बढे.' ग्राफ में दिखाया गया कि 20 मार्च को कोरोना मामलों की वृद्धि दर 30 प्रतिशत से अधिक थी जो मई के पहले सप्ताह से करीब पांच प्रतिशत बनी हुई है. अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद कोरोना महामारी के सबसे ज्यादा मामले भारत में है.

वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या के मामले में भारत नौवे स्थान पर है. महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की कमी की खबरों के बीच केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों से ऐसे बुनियादी ढांचे और वाजिब दरों पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिये निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करने को कहा है. इस बीच आईसीएमआर ने निषिद्ध क्षेत्रों में कोरोना वायरस के उपचार के लिये त्वरित एंटीजन टेस्ट किटों के इस्तेमाल का सुझाव दिया है. इससे लेबोरेटरी में जांच के बिना तेजी से उपचार संभव हो सकेगा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक परामर्श में यह बात कही. इस टेस्ट में निगेटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों की आरटी-पीसीआर जांच होगी ताकि संक्रमण की संभावना नहीं रहे. वहीं पॉजिटिव मामलों में आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं होगा. इसमें कहा गया कि स्टैंडर्ड क्यू कोविड - 19 टेस्ट में आधे घंटे के भीतर नतीजा आ जायेगा और उसे देखने के लिये विशेष उपकरणों की जरूरत भी नहीं होगी.

पिछले 24 घंटे में 325 में से 120 मौतें महाराष्ट्र में, 56 दिल्ली में, 38 तमिलनाडु में और 29 गुजरात में हुई है . वहीं उत्तर प्रदेश में 14, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में 12-12 , राजस्थान और हरियाणा में 10-10 लोगों की जानें गई हैं. कर्नाटक में पांच, जम्मू कश्मीर में चार, तेलंगाना और पुडुच्चेरी में तीन, आंध्र प्रदेश , छत्तीसगढ और पंजाब में दो दो लोगों ने दम तोड़ा. सरकारी लैब की संख्या बढाकर 653 और निजी लैब की 248 कर दी गई.

पिछले 24 घंटे में 1,15,519 नमूनों की जांच की गई . अब तक 57,74,133 नमूनों की जांच हो चुकी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को उप सचिव सारंगधर नायक को कोरोना वायरस महामारी के उपचार संबंधी सूचनाओं की जानकारी के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ेंः

पाकिस्तान ने दोनों भारतीय अधिकारियों को छोड़ा, अरेस्ट करने पर भारत ने जताई थी कड़ी आपत्ति

भारत-चीन सीमा विवाद: थलसेना अध्यक्ष के बयान पर अधीर रंजन ने उठाए सवाल, बोले- 'बहुत सार्थक' बातचीत का क्या मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV सोमनाथन और गोविंद मोहन को एक साल का एक्सटेंशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
TV सोमनाथन और गोविंद मोहन को एक साल का एक्सटेंशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget