एक्सप्लोरर

Budget 2023: 'आप बांटे तो रेवड़ी गजक है, दूसरा कोई बांटे तो...', बीजेपी पर बरसे कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा गया है कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है. कांग्रेस बजट सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और चीनी सीमा विवाद के मुद्दों को उठाने वाली है.

Congress On Freebies: कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) ने मंगलवार (31 जनवरी) को फ्रीबीज (Freebies) के मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला. एक न्यूज़ चैनल के शो में गौरव वल्लभ ने कहा कि, "बीजेपी वाले रेवड़ी का विरोध करते हैं, फिर डायरेक्ट ट्रांसफर करते हैं. ये न्याय स्कीम का विरोध करते हैं और कृषि सम्मान निधि योजना में पैसा ट्रांसफर करते हैं. आप बांटे तो रेवड़ी गजक है, दूसरा कोई बांटे तो रेवड़ी है." 

इससे पहले दिन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण को लेकर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने ट्वीट किया कि आज संसद में मोदी सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए. खुद की जमकर तारीफ की. बताया कि कैसे बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, महिला सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर शानदार काम किया है. 'अपने मुंह मियां मिट्ठू' मुहावरे को सदन में उतार दिया. 

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस ने आगे कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि कोविड के दौरान भारत के करोड़ों लोगों को गरीबी में जाने से बचाया. जबकि हकीकत है कि साल 2020 में 5.6 करोड़ भारतीय गरीबी के दलदल में धंस गए. हंगर इंडेक्स 2020 में भारत 107 से 121वें स्थान पर पहुंच गया. मोदी सरकार का दावा है कि गरीबों को रसोई गैस मुहैया कराया गया. इस दावे की हकीकत से आप भी वाकिफ हैं. जुलाई 2021 में रसोई गैस का दाम 834 रुपये था. सिर्फ 1 साल बाद जुलाई 2022 में रसाई गैस का दाम 1,053 रुपये हो गया. महंगाई की इस चोट को आप भी महसूस कर रहे होंगे. 

भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर साधा निशाना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा आपने भी सुना होगा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोदी सरकार ने इस योजना की 54% राशि सिर्फ प्रचार में फूंक दी है. अब भारत-चीन सीमा यानी एलएसी की सच्चाई सुनिए. पूर्वी लद्दाख में भारत ने 65 पैट्रोलिंग पॉइंट्स में 26 पर अपना नियंत्रण खो दिया है और पीएम मोदी 'कोई घुसा नहीं' कहकर चीन को क्लीनचिट देते घूम रहे हैं. 

बजट से उम्मीद नहीं- बोले कांग्रेस नेता

कांग्रेस (Congress) ने केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बजट अधूरे वादों से भरा होगा. हमें बजट से कोई उम्मीद नहीं है. बता दें कि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बुधवार (1 फरवरी) को संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी.  

ये भी पढ़ें- 

Budget 2023: आ गया बजट का पूरा शेड्यूल, वित्त मंत्री का कल सुबह से ऐसे शुरू होगा कामकाज, जानें कब क्या-क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget