एक्सप्लोरर

Budget 2021: लगातार तीन बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्तमंत्री बनेंगी सीतारमण, जानिए- उनके बारे में सबकुछ

Union Budget 2021: JNU से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने वाली देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इतने कम दिनों में इतनी बड़ी मुकाम हासिल कर लेंगी किसी ने सोचा भी नहीं था. आज वह तीसरी बार बजट पेश कर रही हैं जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है...

नई दिल्लीः हाथों में 'लाल झोली', दक्षिण भारतीय कलाओं की पारम्परिक साड़ी और मुख पर मुस्कान लिए तमिलानाडु की यह महिला भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री हैं. अपनी सूझबूझ, सुलझे हुए व्यक्तित्व और राजनैतिक कौशल से मोदी सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाल रहीं सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं. वाकपटुता और उम्दा सोच के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्मला सीतारमण पर अपना भरोसा जताया और उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी देते हुए इसका मुखिया बनाया.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स करने वाली सीतारमण ने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड में अपनी रिसर्च किया और पीएचडी की डिग्री हासिल की. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से पढ़ाई शुरू करने वाली निर्मला को शुरुआती दिनों में काफी स्कूल बदलने पड़े.

पिता की नौकरी रेलवे में थी इस कारण उनका ट्रांसफर होते रहते थे. स्कूल के दिनों में वह पिता के साथ रहती थीं इस कारण उन्हें भी अपने पिता के साथ जाना होता था. यही कारण है कि उन्हें राज्य के कई स्कूलों में पढ़ने का मौका मिला.

बहुत जल्द बनी पार्टी में प्रवक्ता

इकोनॉमिक्स में अपनी ग्रेजुएशन कर निर्मला ने जेएनयू की राह पकड़ी और फिर यहां से जब पढ़ाई कर निकलीं तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखीं. एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए निर्मला सीतारमण ने कई मुकाम हासिल किए. साल 2008 में बीजेपी से जुड़ने वाली निर्मला सीतारमण मात्र 11 साल बाद देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बन गईं.

साल 2008 में राजनीति में एंट्री लेने के दो साल बाद यानि 2010 में पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता के पद पर काम करने का मौका दिया. इस मौके को सीतारमण ने बखूबी भुनाया और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर मीडिया के जरिए देश में उन्होंने अपनी एक अलग साख बनाई.

शानदार काम का मोदी सरकार ने दिया ईनाम

साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री) का कार्यभार सौंपा. मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण को आंध्र प्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजा गया.

सीतारमण को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में शानदार काम करने का ईनाम मिला और 3 सितंबर 2017 को उन्हें देश की रक्षा का बागडोर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में निर्मलासीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया गया. इंदिरा गांधी के बाद सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं.

पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री

अपनी कार्यकुशलता के कारण वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्चवास जीतती जा रही थी. यही कारण रहा कि इकोनॉमिक्स की क्षेत्र में काफी काम कर चुकीं निर्मला सीतारमण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम जिम्मेदारी दी और वित्त मंत्री बनाया.

निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी भी वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल चुकी हैं. निर्मला सीतारमण आज तीसरी बार बटज पेश कर रही हैं जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है.

Budget 2021: जानिए समय के हिसाब से कौनसा रहा है सबसे लंबा बजट भाषण

Budget 2021: अनुराग ठाकुर ने की बजरंगबली की पूजा, बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील पत्थर साबित होगा बजट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget