एक्सप्लोरर

UCC: 'हम यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हैं, लेकिन...', बोले उद्धव ठाकरे

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि इससे हिंदुओं और मुसलमान दोनों को परेशानी होगी.

Uniform Civil Code: लॉ कमीशन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर लोगों और विभिन्न धार्मिक संगठनों से विचार मांगे हैं. इसी बीच इसको लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हैं, लेकिन इससे सबको परेशानी होगी. 

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''जो भी यूसीसी ला रहे हैं उन्हें ये नहीं सोचना चाहिए है कि इससे केवल मुसलमानों को परेशानी होगी बल्कि इससे हिंदुओं को भी दिक्कत होगी. साथ ही कई सवाल उठेंगे. गोवध पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक बैन लगाना होगा. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर्रिकर खुद कहते थे कि राज्य में गाय की कमी है तो हमें इसका आयात करना पड़ेगा.''

यूसीसी को लेकर विपक्षी दलों का क्या कहना है?
समान नागरिक संहिता को कांग्रेस और टीएमसी सहित कई विपक्षी दलों ने इसे चुनाव से जोड़ा है. कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा का मोदी सरकार ध्रुवीकरण के अपने एजेंडे को वैधानिक रूप देना चाहती है.

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू का कहना है कि यूसीसी के मुद्दे पर सभी पक्षों को विश्वास में लिया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी कहा कि केंद्र सरकार हताशा के कारण विभाजनकारी राजनीति को हवा दे रही है.  

पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया था कि सरकार महंगाई पर काबू पाने और रोजगार देने के वादे में विफल रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 2024 से पहले विभाजनकारी नीति की आग को भड़काने की कोशिश कर रही है. विपक्षी दलों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कई लोग इसे धर्म से जोड़ रहे हैं. 

बीजेपी ने क्या कहा?
केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने दावा किया कि यूसीसी को लेकर अल्यपसंख्यक समुदाय के लोग भी कह रहे हैं कि हम इस पर एग्रेसिव रुख अख्तियार नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद विपक्षी दल बेकार में होव्वा खड़ा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UCC: राजनाथ सिंह बोले, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी कह रहे हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget