एक्सप्लोरर

UCC Draft: यूसीसी का सिख मैरिज एक्ट पर असर पड़ेगा या नहीं, जानें क्या कहता है लॉ कमीशन का नया ड्राफ्ट

UCC Basic Framework: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लॉ कमीशन के ड्राफ्ट में बहुत चीजें शामिल हैं. आनंद मैरिज एक्ट सिख समुदाय को विवाह कानूनों के तहत पंजीकरण कराने की इजाजत देता है.

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देश भर में बहस जारी है. वहीं यूसीसी को लेकर लॉ कमीशन ने बेसिक फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. इस फ्रेमवर्क के मुताबिक, बहुविवाह से लेकर हलाला और इद्दत तक कई बड़ी चीजों पर रोक लगाने की बात कही गई है. वहीं अब खबर सामने आई है कि यूसीसी से सिखों के आनंद मैरिज एक्ट पर असर नहीं पड़ेगा. सिख रीति-रिवाजों के अनुसार होने वाली शादियों को आनंद मैरिज एक्ट 1909 के तहत पंजीकृत किया जाता है.

बेसिक फ्रेमवर्क में ये चीजें हैं शामिल

यूनिफॉर्म सिविल कोड के बेसिक फ्रेमवर्क में लैंगिक समानता पर सबसे अधिक जोर दिया गया है. सभी को शादियां रजिस्टर्ड करनी होंगी, लेकिन ट्राइबल्स को जरूरी रियायतें मिलेंगी. बहुविवाह, इद्दत और हलाला पर भी रोक लगेगी. उत्तराधिकार में लड़की और लड़के दोनों को बराबर का हिस्सा दिया जाएगा. पति की मौत होने और बेटा न होने की सूरत में मुस्लिम महिला को संपत्ति का पूरा हिस्सा मिलेगा. हालांकि यूसीसी के बेसिक फ्रेमवर्क में सुझाव के आधार पर संशोधन किए जा सकेंगे. 

'सभी अपने धार्मिक नियमों का कर सकते हैं पालन'

इसके अलावा बेसिक फ्रेमवर्क में कहा गया है कि पूजा, नमाज़ और शादी-विवाह के तौर तरीक़ों पर कोई रोक नहीं है. सभी अपने धार्मिक नियमों का पालन कर सकते हैं. इसके अलावा लिव इन रिलेशनशिप का जिक्र नहीं होगा. इसे डिस्करेज किया जाएगा. सभी को अडॉप्शन का अधिकार दिया जाएगा. मुस्लिम महिलाओं को भी यह अधिकार मिलेगा. तलाक के एक जैसे आधार होंगे, जो आधार पुरुष के लिए होगा, वही स्त्री के लिए भी होगा. आनंद मैरिज एक्ट सिख समुदाय को विवाह कानूनों के तहत पंजीकरण कराने की इजाजत देता है. सिख धर्म के अनुसार विवाह को मान्यता देने के लिए आनंद की रस्म निभाई जाती है.

यह भी पढ़ें:-

Maharashtra Political Crisis: NCP में बगावत के बाद एकनाथ शिंदे के सामने संकट, अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिल्डर-फाइनेंशियल संस्थानों की सांठगांठ पर CBI का एक्शन, 12 ठिकानों पर छापे
बिल्डर-फाइनेंशियल संस्थानों की सांठगांठ पर CBI का एक्शन, 12 ठिकानों पर छापे
BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन
BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन
एक तरफ BRICS की तैयारी, दूसरी तरफ US संग साझा युद्धाभ्यास का आगाज
एक तरफ BRICS की तैयारी, दूसरी तरफ US संग साझा युद्धाभ्यास का आगाज
H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’
H1N1 की दो वैक्सीन पर असमंजस, ICMR ने कहा- ‘मौजूदा स्ट्रेन पर दोनों प्रभावी’

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget