एक्सप्लोरर

UCC Issue: '...इसका दोष भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को देंगे?', असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार और कांग्रेस को घेरा

Uniform Civil Code Issue: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी, बीजेपी और कांग्रेस से सवाल किए हैं.

Uniform Civil Code: समान नागिरक संहिता (UCC) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार (27 जून) को भोपाल में दिए गए बयान को लेकर बयानबाजी जारी है. इस बीच शुक्रवार (30 जून) को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से यूसीसी को लेकर कई सवाल किए. 

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, ''पीएम मोदी कहते हैं कि मुस्लिमों का एक ग्रुप पसमांदा मुस्लिम को आगे नहीं बढ़ने दे रहा, लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं. उच्च वर्गीय मुस्लिम तो अन्य पिछ्ड़ा वर्ग (OBC) हिंदू से भी गरीब है. नरेंद्र मोदी सभी भारतीयों के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 फीसदी की कटौती क्यों की है?''

ओवैसी ने आगे कहा कि सरकार दलित मुस्लिमों के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण (SC) का विरोध क्यों कर रही है? बीजेपी पिछड़े मुस्लिमों का आरक्षण देने का विरोध क्यों कर रही है? क्या वह इस सामाजिक अन्याय का दोष भी यूसीसी को देंगे?

कांग्रेस का किया जिक्र 
ओवैसी ने कहा, ''कांग्रेस और अन्य सामाजिक न्याय वाली पार्टियां भी बताए कि हमें उचित हिस्सा मिलेगा या हमें खुश होना चाहिए कि आपके नेता ने इफ्तार पार्टी में टोपी पहनी थी?"

दरअसल पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो यूसीसी को लेकर लोगों को भड़का रहे हैं. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने भोपाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में कहा था, ''यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है. एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पायेगा क्या? ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा?'' 

उन्होंने आगे कहा था कि मुसलमान बेटियों पर 'तीन तलाक' का फंदा लटकाकर, कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं. यही लोग तीन तलाक का समर्थन भी करते हैं. 

ये भी पढ़ें- UCC पर स्टालिन, शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा, संसदीय समिति की बुलाई गई बैठक | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो 'दोस्त' के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा - 'इन हरकतों से...
पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो 'दोस्त' के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा - 'इन हरकतों से...
FIFA 2026: मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा- वीडियो वायरल
'दीदी संभल कर' मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
Embed widget