एक्सप्लोरर

Bridge Collapsed: तेलंगाना में तेज आंधी में भरभरा कर गिरा पुल का हिस्सा, आठ साल से चल रहा था निर्माण

Bridge Collapsed: तेलंगाना में मनैर नदी पर पिछले आठ से बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार को ढह गया. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Bridge Collapsed: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार रात उस समय ढह गया. जब अचानक तेज हवाएं चलनी लगी. हालाकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसा सोमवार रात (22, अप्रैल) को करीब 9:45 बजे के बीच हुआ. तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन पुल के दो गर्डर अचानक भरभराकर गिर गए. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अन्य तीन गर्डर भी गिर सकते हैं.

टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसे वाले दिन एक बस वहां से गुजर रही थी. इस बस में करीब 65 लोग शामिल थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. हालांकि, इस दौरान निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. 

2016 में हुआ था पुल का उद्घाटन 

बता दें कि मनैर नदी पर बन रहे लगभग एक किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन 2016 में तेलंगाना के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष एस. मधुसूदन चारी और स्थानीय विधायक पुट्टा मधु ने किया था. इस पुल के लिए लगभग 49 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे. इस पुल का निर्माण कार्य एक साल में पूरा होना था. पुल का निर्माण पूरा होने पर मंथनी और परकल व भूपालपल्ली और जम्मीकुंटा कस्बों के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है.

ठेकेदार ने बंद कर दिया था पुल का काम

स्थानीय लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने कथित तौर पर एक या दो साल के भीतर काम बंद कर दिया था, क्योंकि सरकार उसका बकाया भुगतान नहीं कर रही थी. इसी ठेकेदार ने वेमुलावाड़ा में एक पुल बनाया था, जो 2021 में भारी बारिश के दौरान बह गया था. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि परियोजना की लागत बढ़ा दी गई और पिछले साल 60 फीसदी काम पूरा हुए बिना ही अनुमानित लागत में 11 करोड़ रुपये और जोड़ दिए गए थे.

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में अचनाक बदला मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget