एक्सप्लोरर

दो भारतीयों को आतंकी घोषित कराने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, भारत ने जताया UN का आभार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को एक बार फिर करारा झटका लगा है.दो भारतीयों को आतंकवादी घोषित कराने का पाक का प्रयास नाकाम हो गया.

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में करारा झटका लगा है. उसका दो भारतीयों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराने का प्रयास नाकाम हो गया. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक कमेटी के सामने इस सिलसिले में प्रस्ताव रखा था. मगर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम ने बुधवार को नाकाम कर दिया. इसके लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों का आभार जताया है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाक को झटका

पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति को भारत के अंगारा अप्पाजी और गोबिंद पटनायक के नाम भेजे थे. प्रस्ताव में दोनों को आंतकवादी घोषित करने की गुहार लगाई गई. लेकिन यूएनएससी प्रतिबंध समिति के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर रोक लगवा दी. उन्होंन पूछा कि पहले बताया जाए कि इस दलील के पीछे सबूत क्या हैं?

सूत्रों के मुताबिक आंकवादियों की सूची में जोड़ने की मांग के समर्थन में पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे सका. इससे पहले जून-जुलाई में भी अजय मिस्त्री और वेणुमाधव डोंगरा के नाम सूची में शामिल करने के पाकिस्तान का प्रयास परिषद में नाकाम रहा था. भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘आतंकवाद संबंधी 1267 विशेष प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने का पाकिस्तान का स्पष्ट प्रयास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विफल कर दिया. पाकिस्तान के इरादों को नाकाम करनेवाले परिषद के सदस्यों का हम आभार व्यक्त करते हैं.’’

पिछले महीने भी पाक का झूठ हुआ था बेनकाब

पिछले महीने भारत ने पाकिस्तान के उस झूठ का पर्दाफाश किया था जिसमें उसने कहा था कि प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची के तहत उसने चार भारतीयों के नाम सौंपे हैं. इसके जवाब में भारत ने कहा कि प्रतिबंधित लोगों की सूची ‘‘सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और दुनिया देख सकती है कि इनमें से किसी के भी नाम उसमें शामिल नहीं है.’’ इस बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों के फैसले पर गुरुवार को 'खेद जताया'. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिद चौधरी ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिबंध सूची में दो भारतीय नागरिकों को शामिल कराने से रोके जाने के फैसले पर हमें खेद है.’’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने यूएनएससी 1267 प्रतिबंध समिति को पर्याप्त सबूत दिए थे.

Coronavirus: फ्रांस ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए पेश किया 100 अरब यूरो का भारी-भरकम पैकेज

पाकिस्तान: पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली US ब्लॉगर को देश छोड़ने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget