एक्सप्लोरर

UN: भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा- देश नए टीको के साथ अपनी उत्पानदन क्षमता बढ़ाएगा

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत ने दुनिया के कई देशों को मेडिकल सहायता और बाद में टीके उपलब्ध करवाए हैं.उन्होंने कहा कि नए टीकों के साथ भारत अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया है कि नए भारतीय टीकों के साथ वह अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा. उसने जोर देकर कहा कि कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाना जरूरी  है क्योंकि कोविड-19 टीकों का दुनिया के हर कोने में पहुंचना जरूरी है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने दुनिया भर के अनेक देशों को मेडिकल संबंधी सहायता और बाद में टीके उपलब्ध करवाए हैं.

 संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘संकट, सामान्य होने की क्षमता और बहाली - 2030 एजेंडा के लिए प्रगति की गति में इजाफा’ विषय पर दूसरी समिति की आम चर्चा में तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘हम ऐसे समय पर मिल रहे हैं जब कोविड संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. वैसे टीके आने के साथ यह उम्मीद है कि हम परिस्थितियों को बदल सकते हैं.’’

महामारी के खात्मे के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे

तिरुमूर्ति ने आगे कहा, ‘‘जैसा प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने कहा था, हम इसे बहाल करेंगे और इस महामारी के खात्मे के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे. इसके लिए, कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखलाओं को खुला रखना होगा.भारत के नए टीके भी आने को हैं जिनके साथ हम आपूर्ति क्षमता को बढ़ाएंगे.’’ भारत टीके दान करने की वैश्विक पहल ‘कोवैक्स’ संबंधी अपने वादे को पूरा करने के लिए और ‘टीका मैत्री’ कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में कोविड-19 के अतिरिक्त टीकों का निर्यात पुन: शुरू करेगा.

भारत सौ से ज्यादा देशों को 6.6 करोड़ से ज्यादा टीके निर्यात कर चुका है

 देश में, अप्रैल माह में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बाद सरकार ने टीकों का निर्यात बंद कर दिया था. भारत सौ से ज्यादा देशों को अनुदान, वाणिज्यिक खेप के रूप में और कोवैक्स पहल के तहत अब तक 6.6 करोड़ से अधिक टीके निर्यात कर चुका है. तिरुमूर्ति ने महासभा में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हुए व्यवधान ने निम्न आय वाले देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. उन्होंने कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्यों समेत हमारी कई महत्वाकांक्षाएं तथा लक्ष्य गतिहीन हो गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने प्रतिक्रिया देने में देरी की लेकिन अंतत: मिलकर और समन्वय से काम करना शुरू किया. ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का भारतीय लोकाचार हमें बेहतर भविष्य के निर्माण का रास्ता दिखाएगा.’’

ये भी पढ़ें

चीन की दादागिरी पर नकेल कसने की तैयारी, नई मोर्चाबंदी पर बात करने भारत आ रहे अमेरिकी नौसेना प्रमुख

लंदन में नीलाम होगा मुगल काल का कीमती हीरे लगा चश्मा, अरबों की है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget