एक्सप्लोरर

UNGA अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ, बोले- संयुक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण सदस्य है इंडिया

UNGA President Visit India: यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली 8 फरवरी तक भारत में रहेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत करेंगे.

UNGA President Visit India: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग भारत सरकार के निमंत्रण पर 4 से 8 फरवरी 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यात्रा के दौरान वह गौतम बुद्ध नगर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा और बेंगलुरु में इंफोसिस परिसर और भारतीय विज्ञान संस्थान सहित कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे.

भारतीय टेक्नोलॉजी की तारीफ की

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा है कि भारत में पिछले दशक में उल्लेखनीय परिवर्तन देखे गए हैं. उन्होंने कहा, "देश की उनकी आगामी यात्रा में उन्हें यह देखने का अवसर मिलेगा कि कैसे डिजिटल और तकनीकी नवाचार (Technological Innovation) ने इस परिवर्तन को बढ़ावा दिया है.”

यांग ने अपनी यात्रा से पहले कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी का निवास होने के नाते भारत संयुक्त राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण सदस्य है.’’ यात्रा के उद्देश्य से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यांग ने कहा कि वह बहुपक्षवाद के भविष्य के लिए भारत की प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण को और अधिक गहराई से समझने के लिए उत्सुक हैं. इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर समेत भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे.

कैमरून के पीएम के तौर पर आ चुके हैं भारत

मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के प्रधानमंत्री के रूप में 2013 में अपनी भारत यात्रा को याद करते हुए, फिलेमोन यांग ने कहा कि तब से, भारत में एक उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा में उन्हें यह देखने का अवसर मिलेगा कि कैसे डिजिटल और तकनीकी नवाचार ने इस परिवर्तन को बढ़ावा दिया है.

फिलेमोन यांग ने 2009 से 2019 तक कैमरून के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया. उन्होंने 1984 से 2004 के बीच कनाडा में कैमरून के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया और फरवरी 2020 से अफ्रीकी संघ के प्रतिष्ठित अफ्रीकियों के पैनल के अध्यक्ष का पद संभाला है.

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal: कपिल सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट में नहीं बची उम्मीद, चुनिंदा जजों को ही दिए जाते हैं संवेदनशील मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget