एक्सप्लोरर

कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन कर रहा है संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने 1,00,000 प्रवासी कामगारों को सामाजिक संरक्षण तक पहुंच देने और 1,00,000 सफाई कर्मियों तक सुरक्षा किटों और 4,000 मीट्रिक टन सूखा राशन पहुंचाने में मदद की है.

संयुक्त राष्ट्र: भारत में कोविड-19 मामलों के 43 लाख के पार पहुंचने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियां प्रकोप से निपटने के सरकार नीत स्वास्थ्य व सामाजिक आर्थिक प्रयासों को समर्थन दे रही हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र टीम का नेतृत्व रेजिडेंट समन्वयक रेनाटा डेसालियन कर रहे हैं. यह 'सरकार नीत वैश्विक महामारी के स्वास्थ्य सामाजिक आर्थिक परिणामों' का समर्थन कर रही है जहां अब तक 43 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 80 लाख मामलों में संपर्कों का पता लगाने में मदद दी है जबकि संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 22 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव व नियंत्रण में प्रशिक्षण दिया है और जीवन बचाने वाली सूचना के साथ 65 करोड़ बच्चों और परिवारों तक पहुंचा है. संयुक्त राष्ट्र की टीम ने निजी सुरक्षात्मक उपकरणों की भी आपूर्ति की है.

सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण दिया, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन डायरेक्टरी दुजारिक ने कहा कि सबसे संवेदनशील लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने 1,00,000 प्रवासी कामगारों को सामाजिक संरक्षण तक पहुंच देने और 1,00,000 सफाई कर्मियों तक सुरक्षा किटों और 4,000 मीट्रिक टन सूखा राशन पहुंचाने में मदद की है.

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने सुरक्षित कूड़ा निस्तारण विषय पर 5,300 सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण दिया और लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए हेल्पलाइन डायरेक्टरी विकसित करने में मदद भी कर रहा है.

दुजारिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन (आईएलओ) के सहयोगियों ने लैंगिक रूप से संवेदनशील रोजगार की पुन: प्राप्ति के लिए दिशा-निर्देशों को भी समर्थन दिया है. उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र भारत में सरकार द्वारा लांछन या कलंक लगाने के विरोध में चलाए जा रहे अभियान को भी समर्थन दे रहा है.”

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में फेस मास्क नहीं पहनने पर 'अजीब सजा', ताबूत में लेट कर करना होगा खतरे का एहसास अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन से बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर अंत तक हो सकती है उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget