एक्सप्लोरर

भारतीय छात्रों को पोलैंड से लेकर दिल्ली पहुंचे भारतीय वायु सेना और इंडिगो के विमान, ऐसे हुई स्वदेश वापसी

इससे पहले सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को ज़ेजॉ शहर से लेकर एअर इंडिया का एक विशेष विमान शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचा था.

युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को पोलैंड के ज़ेजॉ शहर से लेकर भारतीय वायु सेना और इंडिगो के विमान शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचे हैं. इस अभियान से जुडे़ अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

आज दोपहर स्वदेश लौटे हैं दो विमान

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना का सी-17 (C-17) सैन्य परिवहन विमान (Military Transport Aircraft) दोपहर सवा बारह बजे हिंडन वायु सेना अड्डे (Hindon Air Force Station) पहुंचा. वहीं, इंडिगो का विमान दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport)पर उतरा. इन विमानों ने इस्तांबुल (Istanbul) में हॉल्ट लिया था. 

सूमी शहर से निकाले भारतीयों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया का विमान

इससे पहले सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को ज़ेजॉ शहर से लेकर एअर इंडिया का एक विशेष विमान भी शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचा था. अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया के विशेष विमान ने बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे ज़ेजॉ से उड़ान भरी थी और शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे वह दिल्ली पहुंचा.

ऑपरेशन गंगा के तहत रेस्क्यू किये जा रहे हैं भारतीय

भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है. गौरतलब है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किया जाने के बाद वहां फंसे भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया था. 

BJP की धमाकेदार जीत को ममता बनर्जी ने बताया 'वोटों की लूट', 2024 के चुनाव को लेकर फूंक दिया बिगुल

Watch: चार राज्यों में बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का रोड शो, अहमदाबाद की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, लगे जय श्रीराम के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget