एक्सप्लोरर

UGC ने जारी की देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, भूलकर भी इन यूनिवर्सिटीज में न लें एडमिशन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने ऐसे फर्ज़ी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी कर दी है जो सरकार की इजाजत के बिना ही चोरी छुपे अपना धंधा कर रहे हैं.

नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए या अपने बच्चे के लिए किसी यूनिवर्सिटी का चयन करने वाले हैं तो ये ख़बर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. छात्रों और अभिभावकों को फर्ज़ी विश्वविद्यालयों से सावधान करने के लिए यूजीसी ने देश भर के ऐसे तथाकथित विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है. दरअसल ये फर्ज़ी विश्वविद्यालय हैं और इनका कोई आधिकारिक वजूद नहीं है. आपको ऐसी कई यूनिवर्सिटीज मिल जाएंगी जिन्हें देख कर शायद ये शक भी नहीं होगा कि ये यूनिवर्सिटी फर्ज़ी है और इसकी डिग्री कूड़े से अधिक कुछ नहीं. इसीलिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने ऐसे फर्ज़ी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी कर दी है जो सरकार की इजाजत के बिना ही चोरी छुपे अपना धंधा कर रहे हैं.

आठ राज्यों में चल रही इन फर्ज़ी यूनिवर्सिटीज में से नौ उत्तर प्रदेश में और आठ दिल्ली में हैं. बिहार, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में एक-एक फर्ज़ी विश्वविद्यालय हैं, पश्चिम बंगाल में दो और उड़ीसा में भी दो फर्ज़ी विश्वविद्यालय हैं.

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, "हम चाहते हैं कि छात्र और अभिभावक जागरूक रहें. जो कम्प्लेन हमारे पास आई हैं उसके आधार पे हम जांच करा के लिस्ट जारी करेंगे. लेकिन आगे भी इस तरह की कम्प्लेन मिलने पे हम जांच कराएंगे".

बता दें कि यूजीसी ने इन फर्ज़ी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट तो जारी कर दी है लेकिन इनके ख़िलाफ कार्यवाही का अधिकार यूजीसी के पास नहीं है. अब ये सरकार के हाथ में है कि छात्रों का भविष्य बिगाड़ने वाली इन फर्ज़ी यूनिवर्सिटीज के ख़िलाफ वो क्या कार्यवाही करती है. ये फर्ज़ी विश्वविद्यालय स्टेट एक्ट, सेंट्रल गवर्मेंट एक्ट और यूजीसी एक्ट में से किसी एक को भी पूरा नहीं करते बावजूद इसके ये धड़ल्ले से छात्रों को डिग्रियां बांट रहे थे.

ये है फर्जी विश्विद्यालयों की लिस्ट

बिहार

1.मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार

दिल्ली

2.कामर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज 3.युनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी 4.वोकेशनल यूनिवर्सिटी 5.एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, 8 जे गोपाल टावर, 25 राजेंद्र प्लेस 6.इंडियन इंस्टिट्यूट आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग 7.विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ़-एमपलोयमेंट, रोज़गार सेवासदन, 672 संजय एंक्लेव, अपोज़िट जी ज के डिपो, दिल्ली- 110033 8.आध्यात्मिक विश्विद्यालय, 351-352, फ़ेज़-1, ब्लाक ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी

कर्नाटक

9.बड़ागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी

केरल

10.सेंट जान यूनिवर्सिटी

महाराष्ट्र

11.राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

पश्चिम बंगाल

12.इंडियन इंस्टिट्यूट आफ अल्टरनेटिव मिडिसिन, कोलकाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget