एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक: शिवसेना ने इंदिरा गांधी और पीएम मोदी की तारीफ की, पाकिस्तान पर कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

एयर स्ट्राइक: पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर शिवसेना ने वायुसेना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. इस दौरान शिवसेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया.

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई पर तमाम पार्टियां वायुसेना की पीठ थपथपा रही है. शिवसेना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि सभ्य और संयमी भाषा में कहें तो हमने बालाकोट में हमला किया है. लेकिन इससे पुलवामा का बदला पूरा हुआ क्या? यह सवाल बना हुआ है. शिवसेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी तारीफ की. सामना में लिखा, ''भारत की सेना का यह शौर्य इतिहास है और यह इंदिरा गांधी के समय घटित हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसी प्रकार के नए शौर्य इतिहास को रचा जाएगा और उसकी शुरुआत हो चुकी है.'' पार्टी ने कहा, ''देश भर में वैसा किया भी जा रहा है. अपेक्षा इतनी ही है कि इस कार्रवाई और पुलवामा के बलिदान पर राजनीति न हो क्योंकि कार्रवाई सैनिकों की है. यह यश पूरी तरह से बहादुर सैनिकों का है. सेना के शौर्य को सलाम!'' शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री के कहे अनुसार ही सेना ने पहली कार्रवाई की. यह कार्रवाई अब जारी रहनी चाहिए. भारतीय सैनिकों का खून सस्ता नहीं है और उनके द्वारा बहाए गए खून की एक-एक बूंद की कीमत पाकी आतंकियों को चुकानी पड़ेगी. एयर स्ट्राइक: फाइव स्टार रिजॉर्ट जैसा था जैश का कैंप, 20 प्वाइंट में जानें अब तक के हर एक अपडेट्स सामना में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कहते हैं, पुलवामा हमले से हमारा कोई संबंध नहीं तो फिर बालाकोट में इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादी ठिकाने क्या सरकारी अनुदान से शुरू सांस्कृतिक कार्यशाला थे? दाऊद और मसूद अजहर जैसे लोग पाकिस्तान की भूमि पर हैं. लादेन भी था. उस लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर मारा, उसी प्रकार मसूद अजहर जैसे शैतानों को भी मारना चाहिए तब बदला पूरा होगा. शिवसेना ने कहा कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान के मिटे बिना विश्व शांति नहीं होगी. पाकिस्तान जैसे देश हिंदुस्थान ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए खतरनाक साबित हुए हैं. पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है इसलिए वहां सरकार और प्रधानमंत्री की आड़ में एक प्रकार से सेनाप्रमुख ही सत्ता का उपभोग करता है. पार्टी ने कहा, ''1971 में इंदिरा गांधी ने सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’, इंदिरा गांधी की यही धारणा थी और इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान में अपनी फौज घुसाकर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget