एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र पहुंची राहुल-सावरकर विवाद की आंच, नाराज उद्धव कांग्रेस हाई कमांड से करेंगे शिकायत- सूत्र

राहुल गांधी ने आज 'भारत बचाओ रैली' में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है और इसलिए मैं माफी नहीं मांगूंगा. बीजेपी रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर लगातार हमलावर है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान की आंच अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है. नागरिकता कानून पर कांग्रेस के विरोध से उलट शिवसेना ने बीजेपी का साथ दिया. कांग्रेस चुप रही लेकिन अब वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है.

जानकारी के मुताबिक शिवसेना अपनी नाराजगी कांग्रेस हाईकमान के पास दर्ज करवाएगी. बता दें कि दिल्ली में भारत बचाओ रैली के दौरान राहुल गांधी ने 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर माफी से इनकार करते हुए कहा कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं. लेकिन बात इतने तक ही सीमित नहीं रही है.

राहुल गांधी के बयान के बाद शिवसेना खफा, संजय राउत बोले- 'सावरकर देश के अभिमान हैं'

संजय राउत बोले- सावरकर पूरे देश के देवता शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है. संजय राउत ने कहा है कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं बल्कि पूरे देश के देवता हैं, उनका सम्मान होना चाहिए. संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा, ''वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं पूरे देश के देवता हैं. सावरकर के नाम पर देश को गर्व और गौरव है. नेहरू-गांधी की ही तरह सावरकर ने भी स्वतंत्रता के लिए जीवन का संघर्ष किया. ऐसे हर एक देवता का सम्मान करना ही चाहिए. जय हिंद''

एक दूसरे ट्वीट में संजय राउत ने लिखा, ''हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी को मानते हैं, आप वीर सावरकर का अपमान ना करें. समझदार को ज़्यादा बताने की जरुरत नहीं.''

भारत बचाओ रैली में क्या बोले राहुल? राहुल गांधी ने आज 'भारत बचाओ' रैली के दौरान कहा कि वह "रेप इन इंडिया" वाले अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे. राहुल गांधी ने कहा, ''ये लोग कहते हैं माफी मांगो. मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है राहुल गांधी है. मैं सच बात बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा. मर जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा.''

बता दें कि राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर कल संसद में भी हंगामा हुआ था. इसके बीजेपी की महिला सांसदों ने स्मृति ईरानी की अगुवाई में चुनाव आयोग से भी राहुल गांधी की शिकायत की थी. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी.

मुलाकात के दौरान PK ने की इस्तीफे की पेशकश, नीतीश कुमार ने ठुकराया- सूत्र

राहुल गांधी ने क्या कहा था? 12 दिसंबर को झारखंड में एक चुनाव सभा के दौरान देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा, ''देश में नरेन्द्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया. अब जहां भी देखो रेप इन इंडिया... अखबार खोलो, झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया.. नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ... बीजेपी के एमएलए से बचाना है." इसी बयान के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई और माफी की मांग करने लगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, क्रॉस FIR की मांग
Live: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, क्रॉस FIR की मांग
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget