एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान के बाद शिवसेना खफा, संजय राउत बोले- 'सावरकर देश के अभिमान हैं'

राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की रैली में कहा कि उनका नाम नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है और इसलिए वह अपने उस बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे जो उन्होंने झारखंड में एक चुनाव प्रचार के दौरान दिया था.

मुंबई: कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन किया. इसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए और उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसी दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने अपने 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर मचे घमासान पर कहा कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी और वह सच बोलने के लिए माफी नहीं मांगेंगे. राहुल गांधी के इस बयान के बाद शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि वीर सावरकर ने देश को आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है. संजय राउत ने कहा, ''आज भी वीर सावरकर का केवल नाम लेने से युवाओं में जोश निर्माण होता है. वीर सावरकर आज भी इस देश के हीरो है और रहेंगे. देश को स्वातंत्र दिलाने के लिए जो क्रांति उन्होंने निर्माण की, दो बार आजीवन कारावास की सजा भुगती, इस देश के इतिहास में इस तरह की कोई मिसाल नहीं होगी.''

संजय राउत ने आगे कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि सावरकर देश का अभिमान, स्वाभिमान है. कांग्रेस पार्टी के अनेक लोग देश की आज़ाद की लड़ाई में शामिल थे. अनेक लोग आजीवन कारावास में रहे. पंडित नेहरु, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, नेताजी बोस इन सब के योगदान को हम मानते हैं. बीजेपी नहीं मानती होगी लेकिन हम मानते हैं. वीर सावरकार के देश के प्रति योगदान का सम्मान आपको करना होगा. उनके किए क्रांति का आप अपमान आप नहीं कर सकते हैं.

शिवसेना नेता ने कहा, ''आज भी सावरकर के नाम से हमें प्रेरणा मिलती है, यह प्रेरणा हमें लड़ने के लिए, संघर्ष करने के लिए बल प्रदान करती है.'' संजय राउत ने राहुल गांधी के आज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, ''मैं कांग्रेस के राज्य के नेताओं से कहूंगा कि उन्हें दिल्ली जाकर वीर सावरकर का साहित्य, उनके बलिदान, विचारों को प्रदर्शित करनेवाली किताबें राहुल गांधी को भेंट देनी चाहिए ताकि सावरकर के प्रति कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो.''

राहुल गांधी का बयान

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने 'भारत बचाओ रैली' में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है. मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा. राहुल ने कहा, ''हकीकत में देश की GDP 2.5 फीसदी है. मोदी सरकार झूठ बोल रही है. मोदी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया और जनता से पैदा छीन लिया. उन्होंने कहा कि हमारे देश को कमजोर किया जा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है.''

 यह भी पढ़ें-

मतभेद के बीच नीतीश से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'CM ने राज्य में NRC नहीं करवाने का किया वादा''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget