एक्सप्लोरर

'देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा...धमकी दी जा रही है', उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला

Collegium System: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सीजेआई को पत्र लिखकर कॉलेजियम सिस्टम में सरकार के प्रतिनिधियों को शामिल करने की वकालत की थी. इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा है.

Uddhav Thackeray On Collegium System: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार (23 जनवरी) को कॉलेजियम सिस्टम में बदलाव की केंद्र सरकार की मांग को लेकर जमकर हमला बोला. शिवसेना (ठाकरे समूह) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और ये दिखाई दे रहा है. जो न्याय व्यवस्था बची हुई है, उस न्याय व्यवस्था को धमकियां दी जा रही हैं. ये किस लोकतंत्र की पहचान है. 

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मतलब इनको न्याय व्यवस्था भी अपने अधीन लेनी है. अगर ऐसे ही सब कुछ रहेगा तो देश में लोकतंत्र कहां बचा? किरेन रिजिजू को जो अचानक एहसास हुआ की संविधान सर्वोच्च है. क्या ये संविधान के तहत आता है. संविधान ने सभी को उनके अधिकार दिए हैं. 

"लोकतंत्र खतरे में है"

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और राजनीतिक लाभ के लिए देश की केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. देश में मौजूदा तानाशाही से लड़ने के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ गठबंधन समय की जरूरत है. कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक हफ्ते पहले सीजेआई को कॉलेजियम सिस्टम में सरकारी प्रतिनिधित्व को शामिल करने की मांग करते हुए पत्र लिखा था. 

उद्धव ठाकरे ने वीबीए से किया गठबंधन

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगामी मुंबई निकाय चुनावों से पहले सोमवार को प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन की घोषणा की है. उद्धव ठाकरे संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर के साथ दो महीने से अधिक समय से बातचीत कर रहे हैं. 

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा, "आज 23 जनवरी बालासाहेब ठाकरे की जयंती है. मैं संतुष्ट और खुश हूं कि महाराष्ट्र के कई लोग चाहते हैं कि हम साथ आएं. प्रकाश अंबेडकर और मैं आज यहां गठबंधन बनाने के लिए आए हैं. मेरे दादाजी और प्रकाश अंबेडकर के दादाजी सहयोगी थे और उन्होंने उस समय के सामाजिक मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ी." 

ये भी पढ़ें- 

'मैं नहीं जानता शाहरुख खान को, जब उन्होंने मैसेज किया तो...', फिर बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा

अनुपम कुमार बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज में बतौर पत्रकार काम कर रहे हैं. अनुपम अक्सर राजनैतिक, सामाजिक,खेल जैसे मुद्दों पर लिखते बोलते रहते हैं. साहित्य को पढ़ने में भी इनकी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget