एक्सप्लोरर

Patra Chawl Scam: शिवसेना सांसद संजय राउत को क्यों किया गया गिरफ्तार? ED के अधिकारियों ने बताई तीन बड़ी वजह

Patra Chawl Land Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि संजय राउत (Sanjay Raut) के आवास से 11.5 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है.

ED on Sanjay Raut Arrest: महाराष्ट्र के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को रविवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके मुंबई स्थित घर पर काफी देर तक छापेमारी और फिर हिरासत में करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में संजय राउत से काफी देर तक पूछताछ की गई थी. 60 वर्षीय नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पात्रा चॉल मामले से जुड़ी है और इसमें उनकी पत्नी वर्षा राउत भी शामिल हैं. 

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि संजय राउत के आवास से 11.5 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है. वहीं, पात्रा जमीन से संबंधित मामले में गवाह स्वप्ना पाटकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत के खिलाफ केस भी किया है.

संजय राउत की गिरफ्तारी की क्या है वजह?

पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बताया है कि आखिर शिवसेना नेता संजय राउत को क्यों गिरफ्तार किया गया है. ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर 3 बड़ी वजह बताई है- 

  • संजय राउत मामले में सहयोग नहीं कर रहे थे
  • बेहिसाब नकदी का बरामद होना
  • संजय राउत के घर से बरामद किए गए दस्तावेज

अयोध्या दौरे के लिए जमा की गई थी नकदी?

शिवसेना नेता संजय राउत के घर से छापे के दौरान ईडी के अधिकारियों ने 11.5 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की थी. हालांकि, उनके भाई ने दावा किया है कि अयोध्या दौरे के लिए ये नकदी जमा की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उनसे डरती है और गिरफ्तार करवाती है. उन्होंने हमें उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिया है. उन्हें फंसाया गया है. शिवसेना विधायक सुनील राउत ने कहा कि घर में मिला कैश एकनाथ शिंदे का है. ये अयोध्या यात्रा के लिए पार्टी का फंड था.

ED की कार्रवाई का समर्थकों ने किया विरोध

बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में जबसे बीजेपी और शिवसेना के बीच मतभेद बढ़े और रास्ते अलग-अलग हुए हैं, तब से संजय राउत बीजेपी की घोर आलोचना करते रहे हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ये दावा करते रहे हैं कि पात्रा चॉल जमीन मामले (Patra Chawl Land Scam) से उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा था कि डराने से वो शिवसेना नहीं छोड़ने वाले हैं. गौरतलब है कि ईडी की कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में शिवसेना समर्थक संजय राउत के घर के बाहर भी जमा हो गए थे और उनकी गिरफ्तारी पर विरोध जताया था.

ये भी पढ़ें:

Sanjay Raut Arrest LIVE: ED कोर्ट में राउत की पेशी से पहले हलचल तेज, 160 जवान तैनात, 18 घंटे की पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार

‘ये शिवसेना को खत्म करने की...’, Sanjay Raut की गिरफ्तारी पर जानें क्या है आदित्य ठाकरे का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget