एक्सप्लोरर

उद्धव ने बाल ठाकरे से किए वादे का जिक्र, कहा- शिव सैनिक को बनाऊंगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री

उद्धव ने गठबंधन के बारे में कहा, ‘‘अगर बीजेपी के साथ समझौता होता है तो शिवसेना धोखा नहीं देगी. शिवसेना पीठ में छुरा नहीं घोंपती है. हम खुलकर विरोध करते हैं.’’

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपने दिवंगत पिता बाल ठाकरे से किए गए वादे को याद किया. उन्होंने कहा कि वह एक ‘शिव सैनिक’ को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे. उद्धव का बयान बीजेपी के शीर्ष नेताओं के रुख के उल्ट है जो बार-बार वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को दोबारा राज्य की कमान सौंपने पर जोर दे रहे हैं.

शिव सेना महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए की सत्ता में वापसी की सूरत में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश कर रही है.

उद्धव ने उपनगरीय बांद्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और टिकट मांगने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगा, इस पर खींचतान बढ़ने और श्राद्ध पक्ष के चलते घोषणा में देरी हुई. कई लोग मानते हैं कि श्राद्ध पक्ष में नई शुरुआत नहीं करनी चाहिए. श्राद्ध पक्ष 28 सितंबर को खत्म हो रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बालासाहेब (शिवसेना के संस्थापक) ने वादा किया था कि मैं एक शिव सैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाऊंगा. मैं इस वादे को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्प हूं.’’

उद्धव ने गठबंधन के बारे में कहा, ‘‘अगर बीजेपी के साथ समझौता होता है तो शिवसेना धोखा नहीं देगी. शिवसेना पीठ में छुरा नहीं घोंपती है. हम खुलकर विरोध करते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र में सत्ता चाहता हूं, इसलिए मैंने सभी 288 सीटों से उम्मीदवारों को बुलाया है. मैं सभी सीटों पर शिवसेना को मजबूत करना चाहता हूं. अगर गठबंधन होता है तो बीजेपी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शिवसेना वहां उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी. जहां शिवसेना के उम्मीदवार लड़ेंगे, वहां बीजेपी का समर्थन हमेशा रहेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जहां शिवसेना चुनाव लड़ेगी, उन सभी सीटों पर हमारी चुनावी तैयारी पूरी है.’’

बीजेपी और शिवसेना ने 2014 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था. राज्य की कुल 260 सीटों में बीजेपी को सबसे अधिक 220 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना 63 सीटें जीतने में कामयाब रही. चुनाव के बाद दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाई.

अशोक तंवर के इन सुझावों से हुड्डा समर्थकों के लिए टिकट की राह हो सकती है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget