एक्सप्लोरर

जानिए, उद्धव ठाकरे से पहले कितने शिवसैनिक ले चुके हैं सीएम पद की शपथ

उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वो राज्य के 18वें और शिवसेना की ओर से तीसरे मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ ली.

नई दिल्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 59 साल के उद्धव तीसरे ऐसे शिवसैनिक हैं, जो कि मुख्यमंत्री बने हैं. उनसे पहले शिवसेना के मनोहर जोशी और नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

मनोहर जोशी शिवसेना के पहले ऐसे नेता थे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. वो साल 1995 से लेकर 1999 तक सीएम पद पर रहे. सीएम पद पर उनका कार्यकाल 1419 दिनों तक ही चल पाया और उस वक्त के शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने उन्हें हटाकर नारायण राणे को मुख्यमंत्री बना दिया था. राणे शिवसेना के दूसरे नेता थे, जो मुख्यमंत्री बने थे. वो सीएम के पद पर 259 दिनों तक रहे. हालांकि वर्तमान में नारायण राणे बीजेपी में हैं.

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राज ठाकरे, समर्थकों ने खूब बजाई तालियां

अब करीब 20 साल बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता पर कोई शिवसैनिक काबिज़ हुआ है. पिछले महीने 24 तारीख को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे. बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई. शिवसेना के 56 उम्मीदवारों को जीत मिली. इसके अलावा 54 सीटों पर एनसीपी ने कब्ज़ा किया और 44 सीट कांग्रेस ने जीती. लेकिन चुनाव में एक साथ मैदान में उतरी शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा हो गईं.

पिछले एक महीने से महाराष्ट्र में भारी राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है. बीच में 80 घंटों के लिए देवेंद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री भी बने. लेकिन डिप्टी सीएम बने अजित पवार संख्याबल जुटाने में फेल हो गए और नतीजा ये हुआ कि दोनों को ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पत्नी रश्मि की प्रेम कहानी है मजेदार, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

आज उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में मुंबई के शिवाजी पार्क में कई बड़े नेता मौजूद रहे. इसके अलावा बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी भी वहां नज़र आए. हज़ारों लोगों की भीड़ के सामने उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
Medical Colleges Seats: देश में 10 साल में कितनी बढ़ीं मेडिकल की सीटें, कितने कॉलेज? सरकार ने संसद में कर दिया बड़ा खुलासा
देश में 10 साल में कितनी बढ़ीं मेडिकल की सीटें, कितने कॉलेज? सरकार ने संसद में कर दिया बड़ा खुलासा
Hyderabad Fraud: हैदराबाद में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.54 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर बुजुर्ग कंसल्टेंट को बनाया शिकार
हैदराबाद में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.54 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर बुजुर्ग कंसल्टेंट को बनाया शिकार
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget