एक्सप्लोरर

UCC Issue: ‘यूसीसी पर बीजेपी को समर्थन मिलने की उम्मीद’, विपक्षी एकता से लेकर टमाटर की महंगाई पर जानिए क्या कुछ बोले पीयूष गोयल

Piyush Goyal On UCC: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बयान दिया है. जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), विपक्षी एकता और टमाटर के महंगे होने को लेकर अपनी बात रखी.

Piyush Goyal Statement: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से लेकर विपक्षी एकता और सब्जियों की महंगाई पर एक बहस छिड़ गई है. एक तरफ विपक्ष एकजुटता का प्रयास करके केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को रोकने की कोशिश में लगा है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी भी जमकर हमला कर रही है.

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड से लेकर विपक्षी एकता और सब्जियों की महंगाई पर अपनी बात रखी है. उनका कहना है, “विपक्ष के एकजुट होने से कुछ नहीं होता. तमिलनाडु के स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक वोट नहीं ला सकते, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बाहर एक वोट प्रभावित नहीं कर सकतीं. लालू यादव और नीतीश कुमार से शायद वोट घटने शुरू हो जाएंगे. मैं समझता हूं कि यह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है.”

यूसीसी पर क्या बोले पीयूष गोयल?

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए समान नागरिक संहिता पर बीजेपी नेता ने कहा, “हमारे पास बहुमत है. मुझे लगता है कि अन्य पार्टी के कई ऐसे नेता हैं जो चाहते हैं कि देश को जोड़ना चाहिए. मुझे लगता है कि कई पार्टी बीजेपी का समान नागरिक संहिता पर समर्थन करेंगी. मुझे लगता है कि इसके लिए हमें क्रास पार्टी समर्थन भी मिलेगा.”

कांग्रेस पर किया हमला

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस और उनके नेता बौखला गए हैं. समय की मांग है सभी लोगों को एकजुट और सम्मिलित कर एक क़ानून बनाया जाए. यह बात संविधान निर्माताओं ने भी 70 साल पहले कही थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी 5 बार अलग-अलग फैसले सुनाते हुए UCC लाने की बात कही थी.”

टमाटर के महंगे होने पर पीयूष गोयल

बीजेपी नेता ने कहा, “टमाटर एक मात्र वस्तु है जिसके दाम हफ्ते भर में बढ़े हैं. हम सब जानते हैं कि बे मौसम बारिश की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हैं और जैसे ही हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर आने शुरू होंगे उसके बाद दाम सही हो जाएंगे. आलू, प्याज के दाम नियंत्रण में हैं. अगर हम पिछले साल की तुलना में देंखें तो टमाटर के दाम उतने ही हैं जितने पिछले साल इस समय थे.”

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल का विपक्ष पर निशाना, सुनाया वो किस्सा...जब नरसिम्हा राव ने दूत बनाकर अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा था UN

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget