एक्सप्लोरर

UAE के राजदूत प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे कश्मीर, PM Modi से मिलकर निवेश पर करेंगे बातचीत

यह यात्रा 30 से अधिक गल्फ सीईओ के श्रीनगर में यात्रा के एक महीने के बाद हो रही है. पिछले महीने ही निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए गुलमर्ग और पहलगाम सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया था.

संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिये भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल्बना शीर्ष 12 सदस्यीय व्यापारिक नेताओं के साथ शुक्रवार 22 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश पहुंच रहे हैं. यहां पर उनके प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम नियत है. 

यह यात्रा 30 से अधिक गल्फ सीईओ के श्रीनगर में इसी तरह की यात्रा के लगभग एक महीने के बाद हो रही है. इस प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने ही  निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए गुलमर्ग और पहलगाम सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया था. घाटी में पिछले महीने आये इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य यहां पर निवेश के अवसरों को तलाशना था. 

डल झील भी जाएगा प्रतिनिधिमंडल

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आने वाला 12 सदस्यीय दल श्रीनगर से सीधे गुलमर्ग जायेगा जहां पर वह डल झील में मशहूर गंडोला राइड करेंगे. इस दौरना वे विशेष होटल साइटों का भी दौरा करेंगे और गुलमर्ग में अन्य निवेश स्थलों की खोज करेंगे. 

श्रीनगर में वे इफ्तार के बाद स्थानीय व्यापारी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे और परी महल की यात्रा और प्रसिद्ध डल झील में नाव की सवारी भी करेंगे. प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर जम्मू में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर होंगे. 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के नाम...

  1.  डॉ. अहमद अलबन्ना ( यूएई के भारत में राजदूत)
  2.  सुल्तान अहमद बिन सुलेयम (डीपी वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ) 
  3.  उमर अल मुहैरी (डीपी वर्ल्ड के वाइस प्रेसिडेंट)
  4.  मोहम्मद अली अलब्बार (एमार प्रॉपर्टीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक) 
  5.  अमित जैन (एम्मार प्रॉपर्टीज के ग्रुप सीईओ)
  6.  एसा अब्दुल्ला बिन अहमद अल घुरैर (घुरैर इंवेस्टमेंट के अध्यक्ष)
  7.  यूसुफ अली ( लुलु समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक)
  8.  अबूबकर अलखौरी (सीईओ अबू धाबी कैपिटल ग्रुप)
  9.  हमद अल-(सीईओ रॉयल स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स)
  10.  अमीर नागम्मी (विज फाइनेंसियल के चेयरमैन)
  11.  सुल्तान अल (प्रिज्म ग्रुप के सीईओ)
  12.  कमल वाचानी (अल-माया ग्रुप के चेयरमैन)

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था घाटी में इन सीईओ के आने से  वादी में निवेश की उम्मीदों को और बढ़ावा मिलेगा.

बढ़ रहा कोरोना का खतरा! डॉ. एस के सरीन का दावा- जीनोम सीक्वेंसिंग में सामने आए ओमिक्रोन के 8 सब वेरिएंट

कैसे भड़की हिंसा और क्या हैं दोनों पक्षों के दावे? ABP न्यूज़ के Sting Operation में कैद हुआ जहांगीरपुरी हिंसा का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget