तेलंगाना में एक ही लड़की से प्यार करने वाले 10वीं के दो छात्रों की मौत
तेलंगाना के जग्तियाल कस्बे में एक ही लड़की के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर 10वीं के दो छात्रों के जिंदा जलने की खबर है. पुलिस को संदेह है कि 16 साल की उम्र के दोनों छात्रों ने ही रविवार रात को एक-दूसरे को जिंदा जला दिया.

हैदराबाद: तेलंगाना के जग्तियाल कस्बे में एक ही लड़की के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर 10वीं के दो छात्रों के जिंदा जलने की खबर है. पुलिस को संदेह है कि 16 साल की उम्र के दोनों छात्रों ने ही रविवार रात को एक-दूसरे को जिंदा जला दिया. दोनों छात्रों ने शराब पी रखी थी. यह घटना यहां से करीब 190 किलोमीटर दूर एक कस्बे में हुई है. एक लड़के महेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे रवि तेजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
छात्रों के परिवार ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर एक और छात्र मौजूद था जिससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है. जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि महेंद्र और रवि एक मिशनरी स्कूल में साथ पढ़ते थे. दोनों कथित तौर पर एक ही लड़की से प्यार करते थे जो इसी स्कूल की छात्रा थी.
जांचकर्ता मृतकों के मोबाइल डेटा को खंगाल रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से घटना की जांच कर रही है. अभी तक मामले में पुलिस ने किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें-
नीरव मोदी को बड़ा झटका, न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर, मुंबई में 637 करोड़ की संपत्ति जब्त विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यूपी पुलिस को बनाया झूठा, सेल्फ डिफेंस की बात ग़लत निकली देखें वीडियो- 




















