एक्सप्लोरर

'प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समर्थन में हैं दो शंकराचार्य, लेकिन...', VHP का दावा

Ram Mandir Opening: VHP के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया है कि श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत किया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: चार मठों के शंकराचार्य के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने की खबरों के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि चार में से दो शंकराचार्यों ने राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का खुले तौर पर स्वागत किया है. हालांकि, उनमें से कोई भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा.

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि वे बाद में अपनी सुविधा के अनुसार राम मंदिर का दौरा करेंगे. वीएचपी नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में विपक्षी दलों ने शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने की खबरों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा था. ये पीठ हैं कर्नाटक का श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ, गुजरात का द्वारका शारदा पीठ, उत्तराखंड का ज्योतिर पीठ और ओडिशा का गोवर्धन पीठ.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत
आलोक कुमार ने कहा कि श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत किया है. दोनों पीठ के शंकराचार्यों ने कहा है कि वे खुश हैं और उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है.

'ज्योतिर पीठ के शंकराचार्य ने टिप्पणियां की'
वीएचपी नेता ने कहा, "गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से खुश हैं और वह बाद में अपनी सुविधा के अनुसार मंदिर का दौरा करेंगे. हालांकि, ज्योतिर पीठ के शंकराचार्य ने इस संबंध में कुछ टिप्पणियां की हैं.''  

चारों शंकराचार्य चार मुख्य मठों के प्रमुख हैं. इन मठों की स्थापना आठवीं शताब्दी के द्रष्टा आदि शंकराचार्य ने की थी. इससे पहले ज्योतिर पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कथित तौर पर कहा था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सही नहीं है क्योंकि अभी इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget