एक्सप्लोरर

ओडिसा: कालाहांडी में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

ओडिसा में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए. पुलिस का कहना है कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में पांच माओवादी भी मारे गए.

भुवनेश्वर: ओडिशा के कालाहांडी जिले में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए. पुलिस ने बताया कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में पांच माओवादी भी मारे गए.

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो कर्मी, मयूरभंज के 28 वर्षीय सुधीर कुमार तुडु और अंगुल जिले के 27 वर्षीय देबाशीश सेथी शहीद हो गए. इनमें से एक पहले घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वहीं, दूसरे कर्मी का शव क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान मिला। उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए माओवादियों में चार महिलाएं हैं.

एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं

अधिकारी ने बताया कि ये सभी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) बनसाधरा-गुमसर-नगाबली खंड से ताल्लुक रखते थे. कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं. अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई. करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली. पुलिस ने बताया कि इसी तरह के एक अभियान में पांच जुलाई को कंधमाल जिले के सिरला रिजर्व वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं समेत पांच माओवादियों को मार गिराया था.

इसी क्षेत्र में 23 जुलाई को दो और माओवादियों को मार गिराया गया था.

यह भी पढ़ें.

राज्यसभा उपसभापति पद: नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक से की बात, एनडीए उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

बिहार: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह इस पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget