एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम फेंके गए , फायरिंग हुई, टीएमसी नेताओं के तीन रिश्तेदारों की मौत

पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही. लगातार टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता हिंसा का शिकार हो रहे हैं. आज मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी कार्यकर्ता के तीन रिश्तेदार मारे गए.

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामले में टीएमसी कार्यकर्ता के तीन रिश्तेदारों की हत्या कर दी गई है. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में आज सुबह बम फेंका गया और गोलीबारी गई है. इसी हिंसा में तीन लोग मारे गए.

डोमकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "डोमकल के कुचियामोरा गांव में कुछ अराजक तत्वों ने कथित रूप से तीनों पर गोलीबारी की और उन पर बम फेंके जिसमें वे मारे गए. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है." उन्होंने कहा, "हमने सुना है कि वे तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे. हमारे अधिकारी जांच कर रहे हैं कि हमले के पीछे क्या कोई राजनीतिक रंजिश थी."

जिला टीएमसी नेता अबू ताहेर ने बताया है कि मारे गए तीनों मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के रिश्तेदार हैं. वहीं, मृतक परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि इस हमले में बीजेपी और कांग्रेस शामिल है. इस हिंसा में मारे गए एक व्यक्ति मिलन खैरुद्दीन शेख के बेटे ने कहा, '' हम सो रहे थे, अचानक हमारे घर पर बमबारी हुई. उन्होंने मेरे पिता को गोली मार दी. कुछ दिन पहले मेरे चाचा को भी मार दिया गया था. इस हमले के पीछे कांग्रेस है. ”  पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह कोई पहला मौका नहीं जब हिंसा की घटना राज्य में हुई है. लगातार प्रदेश में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है. राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प आए दिन होती रहती है.

पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बीच बीते बुधवार को राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. गुरुवार को राजभवन में शाम चार बजे होने वाली इस बैठक के लिए बंगाल की सभी पार्टियों तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआई, कांग्रेस को बुलाया गया था. हालांकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में यह कहते हुए हिस्सा लेने से इनकार दिया कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, राज्यपाल का नहीं.

बनर्जी ने कहा, ''वे (राज्यपाल) बीजेपी के प्रवक्ता की तरह हैं. बीजेपी ने उन्हें सर्वदलीय बैठक कराने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया.'' उन्होंने कहा, ''उन्होंने (त्रिपाठी) मुझे भी बुलाया था. लेकिन, मैंने कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि आप राज्यपाल हैं और मैं निर्वाचित सरकार हूं. कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है. यह आपका विषय नहीं है.''

10 जून को हुई हिंसा में गई 3 लोगों की जान

पश्चिम बंगाल की राजनीति और हिंसा एक -दूसरे की पहचान बन चुके हैं. लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी बीजेपी और टीएमसी का झगड़ा अब तक खत्म नहीं हुआ है. इस खूनी राजनीतिक रंजिश की भेंट दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता चढ़ रहे हैं. 10 जून को उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के दो और हावड़ा में बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget