एक्सप्लोरर

पाक सेना की गोलाबारी में 2 लोगों की मौत, भारत दे रहा है मुंहतोड़ जवाब

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई है. इस गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई और तीन जख्मी हो गए हैं. दस मई से अब तक पाकिस्तान तीन बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. अधिकारियों ने कहा कि राजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे स्कूलों को आज एहतियात के तौर पर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और सरहदी गांवों से लोगों को निकालने के लिए कदम उठाए गए हैं.

भारत दे रहा है हर हमले का जवाब जम्मू में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि भारतीय सेना ‘‘जोरदार और प्रभावी रूप से जवाब दे रही है.’’ मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह सात बजकर 15 मिनट से छोटे और स्वचालित हथियारों से हमला किया और 82 एमएम एवं 120 एमएम के मोर्टार दागे.

राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, ‘‘नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और गोलाबारी में दो लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हुए हैं.’’ डीसी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास जिस जगह को निशाना बनाया गया है, उसके पास मौजूद पांच गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बल जनगढ़, भवानी और लाम इलाकों को निशाना बना रहे हैं.

सभी स्कूलों को 2 दिन के लिए किया गया बंद राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाके के सभी स्कूलों को 11 मई को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था क्योंकि 10-11 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और उसके पति सहित दो अन्य जख्मी हो गए थे.

शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, ‘‘ हमने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे स्कूलों को बेमियादी काल के बंद कर दिया है.’’ पुंछ के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे स्कूलों को भी बंद किया गया है और लोगों से सरहदी इलाकों से कहीं और जाने के लिए कहा गया है.

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कल जब पाकिस्तान रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया तब बीएसएफ के एक कर्मी को भी मामूली चोटें आईं. विभिन्न सीमावर्ती बस्तियों में रह रहे 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है.

पिछले एक साल में 268 बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर सरकार ने पिछले महीने कहा था कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पिछले एक साल में 268 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था. इन घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई.

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के दौरान नवंबर 2016 में सबसे ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ. नवंबर में 88 बार ऐसा किया गया और अक्तूबर 2016 में 78 और इस साल मार्च में 22 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget