एक्सप्लोरर

Delhi Omicron Cases: ओमिक्रोन ने मचाई खलबली, दिल्ली में सामने आए दो नए मरीज, 24 पहुंची तादाद

Omicron in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 24 मरीजों में से 12 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 12 का इलाज चल रहा है. 

Coronavirus in India: राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के दो नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में अब ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 24 हो गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग ने बताया कि 24 मरीजों में से 12 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 12 का इलाज चल रहा है. वहीं केरल में भी 4 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद वहां संक्रमितों की तादाद 15 हो गई है. भारत में अब तक 160 से ज्यादा मामले ओमिक्रोन के आ चुके हैं.

देश के बाकी राज्यों में भी ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कर्नाटक में जहां 19 ओमिक्रोन के मामले हैं, तो वहीं कर्नाटक में 20 मरीज पीड़ित हैं. गुजरात में 15, यूपी में 2, केरल में 15 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हैं. तमिलनाडु में एक, राजस्थान में 19, आंध्र प्रदेश, प.बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक शख्स ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित है.

भारत में सोमवार को कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,46,838 हो गई. वहीं, इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget