एक्सप्लोरर

झारखंड: गोड्डा में भीड़ ने मवेशी चोर होने के शक में दो मुस्लिमों की पीट-पीटकर हत्या की

झारखंड के गोड्डा जिले में पीट-पीट कर दो मुस्लिमों की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ पुलिस ने हत्या और दंगा भड़काने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

रांची: झारखंड के गोड्डा जिले में भीड़ ने मवेशी चोर होने के शक में दो मुस्लिमों की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि जिले के देवदंड थाना क्षेत्र में मवेशी चुराने के संदेह में भीड़ ने दो लोगों सिरबुद्दीन अंसारी (35) और मुर्तजा अंसारी को पकड़ा और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी. संथाल परगना के डीआईजी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आदिवासी बहुल दुल्लु गांव के मुंशी मूर्मू के घर से पांच लोगों ने कथित रूप से भैंस चुरा ली थी.

जिसके बाद गांव वालों ने पांच लोगों का पीछा किया और जिसमें से दो लोगों को भीड़ ने बनवटी गांव के पास पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ ने दो की वहीं पर हत्या कर दी और तीन अन्य भागने में कामयाब रहे. भीड़ ने हत्या के बाद दोनों शवों को वापस दुल्लु गांव लाए. भीड़ का दावा था कि पांचों ने 13 भैंसें चुराई थी. जिले के एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि भीड़ के शिकार बने सिरबुद्दीन और मुर्तजा तलझारी गांव के रहने वाले थे.

पीट-पीट कर हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने हत्या और दंगा भड़काने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गांव वालों की शिकायत के आधार पर मवेशी चोरी का भी केस दर्ज किया गया है. एसपी ने कहा कि यह पूरा मामला मवेशी चोरी का है. इलाके में तनाव न हो इसके लिए मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है.

पहली भी भीड़ का शिकार बन चुके हैं मुस्लिम झारखंड में पहली बार नहीं है जब भीड़ ने मवेशी कारोबार से जुड़े लोगों की हत्या की है. पिछले साल मार्च में रामगढ़ जिले में एक शख्श की भीड़ ने बीफ रखने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में झारखंड की एक अदालत ने पिछले साल जून में बीजेपी के एक कार्यकर्ता समेत 10 लोगों को दोषी ठहराया था.

बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण, तीन दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget