एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः दो ऐतिहासिक मस्जिदों में महिलाओं को नमाज़ पढ़ने की मिलेगी इजाज़त, किए जाएंगे खास इंतज़ाम

पश्चिम बंगाल की दो ऐतिहासिक मस्जिदों, नखोड़ा मस्जिद और टीपू सुल्तान मस्जिद में महिलाओं के नमाज पढ़ने के लिए अलग हॉल का इंतजाम किया जाएगा.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो ऐतिहासिक मस्जिदों नखोड़ा मस्जिद और टीपू सुल्तान मस्जिद महिलाओं के नमाज पढ़ने के लिए खास इंतज़ाम करने जा रहा है. इन दोनों मस्जिदों में महिलाओं के लिए अलग से हॉल होगा, जहां वो नमाज़ अदा कर सकेंगी. इसके अलावा मस्जिद में आने-जाने के लिए अलग से दरवाजा होगा. साथ ही अलग शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी..

बंगाल इमाम एसोसिएशन की लिखित मांग के बाद दोनों मस्जिदों की कमेटियां महिलाओं के लिए अलग से ये सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी. नखोड़ा मस्जिद को बादी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है.

क्या कहते हैं मस्जिद के इमाम

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए मस्जिद के इमाम शफीक कासमी ने इस बात की पुष्टी की. उन्होंने कहा, ''हमें इस संबंध में पत्र मिला है. प्रबंध समिति महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था करेगा. कई महिलाएं मस्जिद में नमाज अदा करने आती हैं. महिलाएं एक कोने में बैठकर नमाज अदा करती हैं.''

उन्होंने कहा, ''नखोड़ा मस्जिद में प्रवेश के लिए तीन दरवाजे हैं. इनमें से कोई भी दरवाजा महिलाओं के प्रवेश के लिए आरक्षित नहीं है. अब महिलाओं के लिए एक अलग स्थान पर बैठने, नमाज अदा करने जैसी बाकी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.''

व्यवस्था को लेकर बीआईए का बयान

अंग्रेजी अखबार से बातचीत कै दौरान बंगाल इमाम एसोसिएशन (बीआईए) ने कहा, ''हमने देखा है कि महिलाओं के लिए इन दो प्रसिद्ध मस्जिदों में नमाज अदा करने की कोई अलग  व्यवस्था नहीं है. महिलाएं मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकें, इसलिए शरिया के अनुसार वहां परदे का इंतज़ाम किया जाएगा. विदेशी महिलाएं इन मस्जिदों में जाती हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यहां प्रार्थना नहीं कर सकती हैं. इसलिए काफी विचार-विमर्श के बाद हमने दोनों मस्जिदों को एक पत्र भेजने का फैसला किया.''

क्या सोचती हैं महिला नमाजी

मस्जिद में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था को लेकर नमाजी याहिया ने कहा, ''हमलोग खुश हैं कि हमारी मांगे मान ली गईं. महिलाओं के नमाज पढ़ने के लिए अलग से इंतजाम किए गए. नमाज पढ़ने के लिए अलग हॉल मिलने से काफी संख्या में महिला नमाजी यहां पहुंच सकती हैं.''

मस्जिद में महिलाओं के लिए अलग से इंतजाम को लेकर कोलकाता नगर निगम को जानकारी भेज दी गई है. नगर निगम को बताया गया है कि वह इन दोनों मस्जिदों में महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग सुविधा मुहैया करवाए.

कब बनी है मस्जिद

दोनों मस्जिदें काफी पुरानी हैं. टीपू सुल्तान मस्जिद को साल 1842 में प्रिंस गुलाम मोहम्मद ने बनवाया था. प्रिंस गुलाम मोहम्मद टीपू सुल्तान के सबसे छोटे बेटे थे. नखोड़ा मस्जिद बनने की शुरुआत साल 1926 में हुई थी.

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हुए पठानकोट पर फिर मंडराया आतंकी खतरा, हाई अलर्ट जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस वाले को पीटा, हंगामा रुकवाने गई थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget