एक्सप्लोरर

पुलवामा में भारतीय सेना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक और मुठभेड़ देखने को मिली है. यहां भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने त्राल के साइमोह की पाम्पोश कॉलोनी को घेर लिया.

कैसे हुई मुठमेड़

पुलिस ने बताया कि तड़के जब इलाके को घेरा जा रहा था. तब वहां छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी को रिहायशी इलाके की ओर भागते देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

पुलिस ने बताया कि तलाश का कोई नतीजा नहीं निकला. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने हार नहीं मानी और वे फरार आतंकवादी की तलाश में जुट गए लेकिन इस दौरान करीब 40 लोग मुठभेड़ स्थल पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े और लाठियां चलाई. स्थिति को नियंत्रित करने के बाद बलों ने फिर तलाश अभियान चलाया और आतंकवादी को ढूंढ निकाला.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हुई जिसमें दूसरा आतंकवादी भी मारा गया. प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से दो एके राइफल, दो पिस्तौल, पांच एके मैगजीन और दो हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

लोगों से की साथ देने की अपील

उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण अभियान सफल रहा और इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. प्रवक्ता ने लोगों से पुलिस के साथ तब तक सहयोग करने की अपील की जब तक क्षेत्र पूरी तरह से साफ न हो जाए और अगर वहां कोई विस्फोटक सामग्री हो तो उसे हटा नहीं लिया जाए.

लॉकडाउन के दौरान नई नीति के तहत पुलिस ने आतंकवादियों की पहचान उजागर नहीं की है. अधिकारी मारे गए आतंकवादियों को बारामूला जिले के शीरी इलाके या शहर के बाहरी इलाके गांदरबल में दफना रहे हैं ताकि स्थानीय लोग जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा नहीं हो सकें और कोरोनस वायरस संक्रमण फैलने का खतरा कम हो.

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में धमाका, इमाम समेत दो की मौत, दो घायल पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गीत लॉन्च किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget